Mango Municipal Corporation महापौर चुनाव: पहले राउंड में कड़ा मुकाबला

1 Min Read

सुधा गुप्ता 9,544 मतों के साथ आगे, संध्या सिंह दूसरे स्थान पर

जमशेदपुर : नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत Mango Municipal Corporation में महापौर पद के लिए मतगणना का पहला राउंड (1/4) पूरा हो चुका है। प्रारंभिक रुझानों में मुकाबला रोचक बना हुआ है और कई प्रमुख प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है।

पहले राउंड की मतगणना के अनुसार:
सुधा गुप्ता – 9,544 मत
संध्या सिंह – 7,878 मत
शाइसता परवीन उर्फ जेबा खान – 1,523 मत
सुशीला सिंह – 1,483 मत
कुमकुम श्रीवास्तव – 601 मत
बनिता सहाय – 538 मत
राईमुनी सुंडी – 418 मत
जेवा कादरी – 416 मत
इंदिरा सुंडी – 374 मत
लक्की सिंह – 249 मत
पार्वती देवी – 222 मत
सोनामुनी सोरेन – 222 मत
प्रतिभा रानी – 160 मत

पहले राउंड में सुधा गुप्ता ने स्पष्ट बढ़त बनाई है, जबकि संध्या सिंह दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं। अभी तीन राउंड की मतगणना शेष है, जिससे अंतिम परिणाम में बदलाव की संभावना बनी हुई है।
मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और अगले राउंड के परिणामों का इंतजार किया जा रहा है।

Share This Article