डीएलसी के पास पहुंचा बकाया वेतन का मामला, 6 को एजेंसी को रखना है पक्ष

1 Min Read

जमशेदपुरः चेकमेट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड सुरक्षा एजेंसी ने अपने कर्मचारियों को कार्य से विमुक्त करने बाद बकाया वेतन नहीं दिए जाने का मामला उपश्रमायुक्त के पास पहुंचा। यह एजेंसी टाटा स्टील कंपनी के संवेदक के रूप में कार्यरत थी, जिसकी कार्य अवधी अक्टूबर 2021 से दिसंबर 2023 थी। इस एजेंसी के अधीन लगभग डेढ़ सौ कर्मी कार्यरत थे। सभी कर्मियों को निर्धारित सीमा से 15 दिन पूर्व नोटिस देकर काम से हटा दिया गया। ऐसा करने से पहले एजेंसी ने इन कर्मियों के बकाए वेतन का भुगतान नहीं किया। इसमें दो साल 6 महीने के कार्यकाल का एरियर, बोनस, एलाउंस, ग्रेच्युटी एवं अन्य राशि का भुगतान न करना शामिल है।

इस मामले को लेकर सभी कर्मचारी विधायक सरयू राय के प्रतिनिधि विजय नारायण के माध्यम से उपश्रमायुक्त के पास पहुंचे। जहां उन्हें कर्मचारियों की स्थिति से अवगत कराते हुए कार्रवाई करने की मांग की। इस पर उपश्रमायुक्त ने 6 अप्रैल को एजेंसी से पक्ष रखने को कहा है।

Share This Article