कपाली में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या

1 Min Read

कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत रहमतनगर शाहिद बगान में दिन दहाड़े एक युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। युवक का शव मैदान में चटाई पर पड़ा हुआ था। मृतक की पहचान कपाली हरी मंदिर के रामू चौक के समीप रहने वाले 20 वर्षीय मोहम्मद दिलनवाज के रुप में की गई।

स्थानीय लोगों ने शव को देख इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। इसके बाद परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की और कई लोगों से पूछताछ भी की। जांच के दौरान पुलिस ने मौके पर खून लगा एक पत्थर भी बरामद किया है। इसी पत्थर से कुचलकर हत्या करने की संभावना जताई जा रही है।

मृतक के भाई शाहनवाज ने कहा कि उसका भाई कभी कभी चूना पुताई का काम करता था और अक्सर दोस्तों के साथ बस्ती में ही घूमता था। शाहनवाज ने कहा कि उसका भाई इस जगह क्यों आया था, इसके बारे में उसके दोस्त ही बता सकते हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article