उलगुलान न्याय महारैली में समर्थकों संग शामिल हुए राम, अमृत और मंगल

1 Min Read

K. Durga Rao

गम्हरिया : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरीय उपाध्यक्ष राम हांसदा, गम्हरिया प्रखंड पूर्व अध्यक्ष अमृत महतो और गम्हरिया प्रखंड सचिव मंगल माझी रविवार को उलगुलान रैली में शामिल होने अपने सैंकड़ों समर्थकों संग रांची के प्रभात तारा मैदान पहुंचे। उन्होंने बताया कि रैली सफल रही है। कहा कि लाखों की संख्या में पूरे झारखंड से लोग इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

रैली में 12 दलों के नेता शामिल हुए, जिन्होंने इंडिया गठबंधन दलों के कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में अपनी शत प्रतिशत भागीदारी गठबंधन दल के प्रत्याशियों को देने की अपील की है। हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संदेश सुनाया। वहीं झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर झारखंड के 14 लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने को कहा।

Share This Article