हनुमान जयंती के अवसर पर निकला भव्य झंडा विसर्जन जुलुस, सड़क पर बहती नाली के गंदे व बदबूदार पानी को लांघ कर पार होने को मजबूर हुई बजरंगी सेना

2 Min Read

K. Durga Rao

चांडिलः चांडिल कॉलेज मोड़ स्थित श्री श्री 108 खेलाइ चंडी बजरंग दल अखाड़ा के द्वारा हनुमान जयंती के अवसर पर रामनवमी विसर्जन जुलूस निकाला गया। रामनवमी विसर्जन जुलूस के दौरान अयोध्या में विराजमान रामलला की मूर्ति के साथ भगवान राम-लक्ष्मण, सीता, हनुमान, भोलेनाथ, गरुड़, लव-कुश आदि की झांकी निकाली गई, जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। वहीं निकाली गई विशाल विर्सजन जुलुस के दौरान स्थानीय व आमंत्रित युवाओं द्वारा ट्यूबलाइट, लाठी डंडे, तलवार सहित कई हथियार के साथ हैरतंगेज खेल दिखाए। जुलुस निकलने से पूर्व अखाड़ा के अध्यक्ष मनोज सिंह के द्वारा जुलुस में शामिल होने पहुंचे सांसद संजय सेठ, महंत विद्यानंद सरस्वती, महंत केशवानंद सरस्वती सहित सभी अथितियों को राम लिखा अंगवस्त्र ओढ़ा कर और भगवा पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।

वहीं देखा गया कि पूर्व में पूजा के अवसरों पर निकाले जाने वाली कलश यात्रा अथवा धार्मिक जुलुस की भांति मंगलवार को भी विर्सजन जुलुस के दौरान बजरंगी सेना मल मूत्र सहित नाली के बदबूदार पानी को लांघ कर पार होने को विवश हुए। बता दें की पिछले एक वर्ष से चांडिल बस स्टैंड के समीप मुख्य सड़क पर नाली का गंदा और बदबूदार पानी निरंतर बहते रहता है, जो जिम्मेदारों की विकास कार्य को उजागर कर रहा है। यह पहला मौका नहीं है जब कोई धार्मिक यात्रा उक्त सड़क से गंदे नाली के बदबुदार पानी से होकर गुजरी हो, यह नजारा अब चांडिल में आम हो गई है। लेकिन आश्चर्य की बात तो तब होती है जब जिम्मेदार इसे देख कर भी अनदेखा कर देते हैं, वहीं इस कुव्यवस्था से चांडिल वासी को छुटकारा दिलाने की बजाय जिम्मेदार आरोप-प्रत्यारोप का घिनौना खेल खेलते हैं।

Share This Article