कांग्रेस नेता कालीपद सोरेन हजारों कार्यकर्ताओं संग सिंहभूम सीट से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी जोबा मांझी के नामांकन में हुए शामिल

2 Min Read

K. Durga Rao

सरायकेला : पांच बार विधायक और चार बार झारखंड एवं बिहार सरकार में मंत्री रही झारखंड सरकार के मंत्री और इंडिया गठबंधन की सिंहभूम सीट से प्रत्याशी जोबा मांझी ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। नामांकन कार्यक्रम में सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के ग्रामीण प्रभारी कालीपद सोरेन हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ चाईबासा पहुंचे। श्री सोरेन ने चाईबासा जाने के क्रम में कहा कि इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी जोबा माझी ईमानदार और जुझारू, कर्मठ महिला हैं। यही कारण है कि मनोहरपुर विधानसभा से पांच बार विधायक बन कर जनता की सेवा कर रही हैं। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित हैं। तन मन से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी को जीत सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इंडिया गठबंधन के प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के पास किसी प्रकार का मुद्दा नहीं है। सरायकेला विधानसभा की जनता में गीता कोड़ा के प्रति आक्रोश है। जनता पूछ रही है पांच साल आप कहां थीं। चाईबासा जाने के क्रम में उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिवाकर झा, खिरोद सरदार, रविंद्र मंडल, सुषेण मरांडी, वैजन्ती बारी, लालबाबू सरदार, डोमन महतो, सपन प्रधान, मिसर बसारिया, झरना मन्ना, सविता साहू, राहुल यादव, नटवर करूवा, अर्जुन प्रधान, संजीव झा, रमेश बालमुचू, रिजवान खान, संजय सहित अन्य उपस्थित थे।

Share This Article