इंडिया गठबंधन सिंहभूम संसदीय सीट की प्रत्याशी जोबा मांझी का गम्हरिया प्रखंड दौरा शनिवार को

1 Min Read

K. Durga Rao

कांड्रा : सिंहभूम संसदीय सीट इंडिया गठबंधन झामुमो की साझा प्रत्याशी जोबा मांझी का शनिवार को सरायकेला विधानसभा अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड के विभिन्न पंचायत में एकदिवसीय दौरा होगा। गम्हरिया प्रखंड के झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष जगदीश महतो ने बताया कि दोपहर 1 बजे कांड्रा मोड़ से सिंहभूम प्रत्याशी जोबा मांझी का जनसंपर्क अभियान चलेगा। जिसमें प्रत्याशी के द्वारा हुदू पंचायत, डुमरा पंचायत, कांड्रा पंचायत, बुरूडीह पंचायत, रापचा पंचायत, कालिकापुर पंचायत, और दुग्धा पंचायत का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाएंगी और अपने समर्थन में वोट मांगेगी। इस पूरे दौरे में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Share This Article