इंडिया महागठबंधन का चक्रधरपुर विधानसभा स्तरीय चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन

1 Min Read

चक्रधरपुरः सिंहभूम लोकसभा की प्रत्याशी जोबा मांझी का चक्रधरपुर विधानसभा स्तरीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन सोमवार को फीता काट कर किया गया। लोकसभा प्रत्याशी जोबा माझी ने इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर चक्रधरपुर के विधायक सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुखराम उरांव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, झामुमो के जिला सचिव सोनाराम देवगम, कांग्रेस के युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव सौरभ अग्रवाल, युवा जिलाध्यक्ष प्रीतम बंकिरा, प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह सामड, अंबुराय चौधरी, सन्नी सिंकु, प्रमुख ज्योति सिजुई सहित पंचायतों के मुखिया मौजूद थे।

इस अवसर पर जोबा माझी ने कहा की लोकतंत्र, संविधान और आदिवासियों के मान सम्मान की रक्षा के लिए महागठबंधन के पक्ष में वोट करें। उन्होंने उपस्थित लोगों के माध्यम से सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र की जनता से 13 मई के दिन घरों से निकलकर अपना बहुमूल्य वोट महागठबंधन के पक्ष में करने की अपील की। विधायक सुखराम उरांव ने भी लोगों से महागठबंधन के प्रत्याशी को प्रचुर मत से विजय बनाने की अपील की।

इस अवसर पर दीपक प्रधान, राहुल आदित्य, दिनेश जेना, मदन बोदरा, दिनेश जेना, मुन्ना खान, अमित मुखी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Share This Article