चिचिलाती धूप में अमिय चरण खुंटिया सेवा संस्थान ने लोगों के बीच किया शीतल जल का वितरण

1 Min Read

शहर का पर 45 पार और चिलचिलाती धूप में आम जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। शरीर का पानी निरंतर बरकरार रहे इसके लिए भी लोग अपने स्तर से व्यवस्थित कर रहे हैं। ऐसे में शहर की सामाजिक संस्था अमिय चरण खुंटिया सेवा संस्थान की ओर से साकची गोल चक्कर में लोगों के बीच ठंडा जल और शरबत कावितरण किया गया।

संस्था की इस सेवा भाव से चिल्लाती धूप में लोगों को जहां राहत मिली, वहीं संस्था के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और लोगों की सेवा की। संस्था के अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि गर्मी को देखते हुए उनकी संस्था निरंतर इस तरह का सेवा कार्य शहर के विभिन्न चौक चौराहों में करेगी ताकि गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिल सके।

Share This Article