सिंहभूम लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी जोबा मांझी से मिले आदित्यपुर के कांग्रेसी, जीत का दिया आश्वासन

1 Min Read

K. Durga Rao

सरायकेला : सिंहभूम संसदीय क्षेत्र में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा में शामिल होने सरायकेला विधानसभा से काफी संख्या में कांग्रेसी चाईबासा पहुंचे। इसी क्रम में आदित्यपुर के कांग्रेसियों ने सरायकेला विधानसभा के कांग्रेस प्रभारी कालीपद सोरेन के नेतृत्व में गठबंधन प्रत्याशी जोबा मांझी से शिष्टाचार भेंट की। कांग्रेसी नेताओं ने प्रत्याशी जोबा मांझी को उनकी जीत के प्रति आश्वस्त किया।

इस दौरान सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्रीराम ठाकुर, आदित्यपुर नगर के पूर्व अध्यक्ष दिवाकर झा, सरायकेला खरसावां जिला उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नरेश सिंह आदि उपस्थित थे।

Share This Article