जोबा मांझी के पक्ष में पुरेंद्र ने एस टाइप चौक से पान दुकान चौक तक चलाया डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान, लोगों से किया तीर धनुष छाप पर वोट देने की अपील

2 Min Read

K. Durga Rao

कांड्रा: राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में एस टाइप चौक से शेरे पंजाब चौक होते हुए पान दुकान चौक तक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान दुकानदारों से मिलकर महागठबंधन से झामुमो प्रत्याशी जोबा मांझी को तीर धनुष छाप पर वोट देने की अपील की।

पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में केंद्र की भाजपा सरकार ने छात्र नौजवानों को प्रत्येक वर्ष 2 करोड़ नौकरी देने का वादा कर पूरा नहीं कर पाई। केंद्र की भाजपा सरकार के कार्यकाल में पेट्रोल डीजल और गैस सिलेंडर के दामों में बेहताशा वृद्धि हुई है। केंद्र सरकार किसानों को उनके फसलों का उचित मूल्य नहीं दिला पा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का अगला टारगेट एसटी एससी ओबीसी का आरक्षण समाप्त करना है। उन्होंने लोगों से भाजपा को गरीब और कमजोर वर्गों की विरोधी बताते हुए सत्ता से बेदखल करने की अपील की।

डोर टू डोर रोड जनसंपर्क अभियान में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावे उदित यादव, कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, राजेश यादव, देव प्रकाश, संतोष यादव, भरत राम, एसडी प्रसाद, प्रमोद गुप्ता, सिमरन मेहरा, दिलीप मंडल, ओमप्रकाश सिंह, आर के अनिल, भुनेश्वर यादव, आलोक कुमार, रघुनाथ प्रताप सिंह, वीरेंद्र मंडल, झामुमो के मोहर्रम अंसारी सहित अन्य लोग शामिल थे।

Share This Article