पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कहा, भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा की होगी ऐतिसाहिक जीत

1 Min Read

Dayal Layak

कांड्राः सिंहभूम संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा की ऐतिहासिक जीत होगी। यह कहना है ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह का। उन्होंने कहा कि आज राज्य में हर ओर बदलाव की लहर दिख रही है। वर्तमान झारखंड सरकार की नीति-सिद्धांतों पर उन्होंने जमकर निशाना साधते हुए कहा कि सिंहभूम संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा की ऐतिहासिक जीत तय है। इतना ही नहीं, जिस तरह से पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं और आम लोगों में भाजपा के प्रति जोश और उत्साह बना हुआ है, उससे तय है कि आनेवाले विधान सभा चुनाव में भी भाजपा शत-प्रतिशत जीत का लक्ष्य करेगी।

पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि झारखंड के 14 लोकसभा सीट को जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्य के समर्थन में जनता झारखंड के सिंहभूम संसदीय सीट समेत हर सीट पर भाजपा प्रत्याशी को वोट देगी और उनकी जीत सुनिश्चित करेगी।

इस दौरान उन्होंने सोमवार 13 मई को भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के पक्ष में लोगों से भारी से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की।

Share This Article