K. Durga Rao
चांडिलः अनुमंडल क्षेत्र के कपाली ओपी अन्तर्गत शुक्रवार को सतनाला डेम में 16 वर्षीय अमन यादव डूब गया। अमन यादव जमशेदपुर के सिदगोड़ा का रहने वाला था। जमशेदपुर के चार दोस्तों के साथ शुक्रवार को दोपहर एक से दो बजे के करीब वह डोबो स्थित सतनाला डैम पहुंचा। उसके बाद वे चारों एक-एक कर नहाने के लिए पानी में उतरे, वहीं नहाने के क्रम में अमन यादव पानी में डूब गया। अमन यादव के पानी में डूबने की सूचना स्थनीय पुलिस को उसके तीन दोस्तों ने ही दी। कपाली पुलिस सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुंची और डूबने वाले लड़के की खोजबीन में जुट गई। इसके लिए पुलिस की ओर से गोताखोरों को भी बुलाया गया, उनलोगों के द्वारा देर शाम तक तलाशी की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
कपाली ओपी प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि लगभग 2 बजे सूचना मिली कि एक लड़का नहाने के क्रम में सतनाला डैम में डूब गया है। उक्त सूचना के आधार पर कपाली पुलिस सतनाल डैम पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। तलाशी का काम कल भी चलेगा। इसके लिए एनडीआरएफ की टीम को सूचित कर दिया गया है।