K. Durga Rao
चांडिल : चिलगु स्थित आजसू पार्टी के प्रधान कार्यालय में सोमवार को कोल्हान प्रमंडल स्तरीय एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों – सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम के पदाधिकारी, संयोजक मंडली के सदस्य एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती, जनसमस्याओं की पहचान और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना था।
22 जून को ‘बलिदान दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा स्थापना दिवस
श्री महतो ने यह भी घोषणा की कि आजसू पार्टी का स्थापना दिवस इस वर्ष 22 जून को ‘बलिदान दिवस’ के रूप में रांची में मनाया जाएगा। रांची के खेलगांव स्थित शहीद टाना भगत इंडोर स्टेडियम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं का जुटान होगा। इस दिन पार्टी उन सभी संघर्षशील साथियों को याद करेगी, जिन्होंने अलग झारखंड आंदोलन और जनहित के लिए बलिदान दिया। स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य भर के कार्यकर्ताओं को रांची में जुटने का आह्वान किया गया है। इस मौके पर पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो, दामू बानरा, चन्द्रगुप्त सिंह, रविशंकर मौर्या, सत्यनारायण महतो, सिद्धार्थ महतो, कन्हैया सिंह, सुधीर सिंह, दिनेश हांसदा, अंगूर महतो, आरती सिंह, अमला मुर्मू, सुलोचना प्रमाणिक, दुर्योधन गोप, गोपेश महतो, अरुण महतो, धर्मराज प्रधान आदि मौजूद थे।