मानगो में मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव के बैनर-पोस्टर फाड़े, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

1 Min Read

जमशेदपुर : मानगो पुल और बृजवासी क्षेत्र में मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव के बैनर-पोस्टर को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा फाड़े जाने की घटना सामने आई है। घटना स्थल के पास नीरज सिंह, आशुतोष राय और विनोद राय मौजूद थे। इस कृत्य को सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने के साथ-साथ लोकतांत्रिक और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ बताया गया है।

राज कुमार श्रीवास्तव ने घटना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह घिनौना कृत्य विरोधियों की विकृत मानसिकता को दर्शाता है और लोकतंत्र में उनके विश्वास पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की जल्द पहचान और सख्त कार्रवाई की मांग की।

मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव ने भी घटना की निंदा करते हुए क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। स्थानीय नागरिकों ने भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया है। घटना के बाद प्रशासन को मौखिक सूचना दे दी गई है और लिखित शिकायत भेजी जा रही है।

Share This Article