• Latest
  • Trending
लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, खरसावां विधायक प्रतिनिधि ने झामुमो छोड़ थामा भाजपा का दामन

लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, खरसावां विधायक प्रतिनिधि ने झामुमो छोड़ थामा भाजपा का दामन

May 3, 2024
Jamshedpur : 6 घंटे में बड़ी सफलता: टेल्को थाना क्षेत्र से लापता बच्ची सकुशल बरामद

Jamshedpur : 6 घंटे में बड़ी सफलता: टेल्को थाना क्षेत्र से लापता बच्ची सकुशल बरामद

July 17, 2025
Jamshedpur : शहर की सड़कों पर दौड़ेगा जुनून

Jamshedpur : शहर की सड़कों पर दौड़ेगा जुनून

July 17, 2025
Jamshedpur: भारत का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर बना जमशेदपुर

Jamshedpur: भारत का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर बना जमशेदपुर

July 17, 2025
Saraikela : वीरध्वजपुर में आषाड़ी पूजा का पारंपरिक आयोजन

Saraikela : वीरध्वजपुर में आषाड़ी पूजा का पारंपरिक आयोजन

July 17, 2025
Adityapur : गंदे पानी में डूबी सड़कें: आदित्यपुर गुमटी बस्ती रेलवे फाटक रोड पर बह रहा है नाली और बाजार का पानी

Adityapur : गंदे पानी में डूबी सड़कें: आदित्यपुर गुमटी बस्ती रेलवे फाटक रोड पर बह रहा है नाली और बाजार का पानी

July 17, 2025
Jamshedpur : 12 घंटे में खुला फायरिंग कांड का राज : टकलू लोहार की पत्नी पर गोली चलाने वाले तीन आरोपी हथियार समेत गिरफ्तार

Jamshedpur : 12 घंटे में खुला फायरिंग कांड का राज : टकलू लोहार की पत्नी पर गोली चलाने वाले तीन आरोपी हथियार समेत गिरफ्तार

July 17, 2025
Chandil : NH-32 पर महाजाम से त्रस्त जनता, प्रशासन और जनप्रतिनिधि मौन

Chandil : NH-32 पर महाजाम से त्रस्त जनता, प्रशासन और जनप्रतिनिधि मौन

July 17, 2025
Jamshedpur : चाकुलिया में बनेगी वंदे भारत ट्रेन की कोच फैक्ट्री, बहरागोड़ा में औद्योगिक क्रांति का नया अध्याय

Jamshedpur : चाकुलिया में बनेगी वंदे भारत ट्रेन की कोच फैक्ट्री, बहरागोड़ा में औद्योगिक क्रांति का नया अध्याय

July 17, 2025
Jamshedpur : विद्यालय अवधि में विभागीय कार्यों से शिक्षकों पर बढ़ा बोझ

Jamshedpur : विद्यालय अवधि में विभागीय कार्यों से शिक्षकों पर बढ़ा बोझ

July 16, 2025
Saraikela : मासिक अपराध गोष्ठी में सरायकेला पुलिस की बड़ी रणनीति

Saraikela : मासिक अपराध गोष्ठी में सरायकेला पुलिस की बड़ी रणनीति

July 16, 2025
Jamshedpur : टूईला डूंगरी गुरुद्वारा के नई कमेटी का विस्तार, विधायक पूर्णिमा दास साहू ने दी शुभकामनाएं

Jamshedpur : टूईला डूंगरी गुरुद्वारा के नई कमेटी का विस्तार, विधायक पूर्णिमा दास साहू ने दी शुभकामनाएं

July 16, 2025
Mango : चिकन दुकान बना हिंसा का अड्डा, मामूली विवाद में चाकू चलने से युवक घायल

Mango : चिकन दुकान बना हिंसा का अड्डा, मामूली विवाद में चाकू चलने से युवक घायल

July 16, 2025
Retail
Friday, July 18, 2025
Download Our App
  • Home
  • National
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Odisha
    • Chhattisgarh
    • West Bengal
    • Gujarat
    • Maharashtra
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Politics
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Education
  • Health
No Result
View All Result
Gularya
No Result
View All Result

लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, खरसावां विधायक प्रतिनिधि ने झामुमो छोड़ थामा भाजपा का दामन

देश नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के पथ पर अग्रसर : अर्जुन मुंडा

by Gularya Desk
May 3, 2024
in Politics
लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, खरसावां विधायक प्रतिनिधि ने झामुमो छोड़ थामा भाजपा का दामन

K. Durga Rao

गम्हरिया : लोकसभा चुनाव से ठीक पहले झामुमो को बड़ा झटका लगा है। जहां झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह खरसावां विधायक के उद्योग प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि परीक्षित महतो ने शुक्रवार अपने 400 समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है। खरसावां विधानसभा क्षेत्र के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत नेंगटासाई आम बागान में आयोजित सभा में उन्होंने खूंटी के लोकसभा प्रत्याशी सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एवं जमशेदपुर के भाजपा प्रत्याशी और पूर्व सांसद विद्युत वरण महतो की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थामा।

YOU MAY ALSO LIKE

Jamshedpur : टूईला डूंगरी गुरुद्वारा के नई कमेटी का विस्तार, विधायक पूर्णिमा दास साहू ने दी शुभकामनाएं

Jamshedpur: दलमा में शिवभक्तों से एंट्री फीस वसूली पर गरमाई राजनीति

बता दें कि श्री महतो 2001 से 2009 तक राजद के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। वे 2009 के लोकसभा चुनाव में जमशेदपुर से लोजपा के टिकट पर अर्जुन मुंडा के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। परीक्षित महतो झारखंड आंदोलन से भी जुड़े रहे हैं साथ ही कुड़मी समुदाय के बड़े नेता के रूप में जाने जाते हैं। पिछले 20 सालों से वे सक्रिय राजनीति में हैं। उन्होंने 6 साल पूर्व झामुमो का दामन थामा और खरसावां विधायक दशरथ गागराई के प्रतिनिधि थे। उन्होंने भाजपा में जाने की मुख्य वजह इस क्षेत्र की उपेक्षा बताई। उन्होंने कहा कि 6 साल पूर्व किया गया कोई भी वायदा पूरा नहीं हुआ। अर्जुन मुंडा के नेतृत्व पर उन्होंने अपनी आस्था जताते हुए कहा कि वे तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। केंद्रीय मंत्री रहते उन्होंने देश के किसानों और जनजातीय समुदाय के विकास के लिए काफी काम किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का भविष्य बताया। साथ ही कहा कि झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीट पर बीजेपी के प्रत्याशियों की जीत होगी।

वहीं केंद्रीय मंत्री सह खूंटी संसदीय क्षेत्र से बीजेपी के प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने सभा को संबंधित करते हुए सभी युवाओं का बीजेपी में स्वागत किया और कहा कि सबके सहयोग से एकबार फिर से देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। देश नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के पथ पर अग्रसर है। इस बार देश की जनता ने 400 लोकसभा सीट जीताकर फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री देश की एक- एक जनता का ध्यान रखकर नीति बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपने मुझे अपना सांसद चुनकर 2019 में सदन भेजा। हमने यहां की समस्याओं को सदन के पटल पर रखा। प्रधानमंत्री ने झारखंड की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अनेक कल्याणकारी योजनाएं दी। आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के पथ पर अग्रसर है। पूर्व की सरकार में बैंक दिवालिया हो रही थी। नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश भ्रष्टाचार मुक्त हुआ है। आज सारे भ्रष्टाचारी जेल भेजे जा रहे हैं। उन्होंने “इंडी” गठबंधन को नेतृत्वविहीन बताया। कहा कि उनके पास प्रधानमंत्री का कोई चेहरा नहीं है। परिवारवाद के खिलाफ बीजेपी की यह संकल्प यात्रा है।

कहा कि कुछ लोग भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। संविधान बदलने का अधिकार किसी को नहीं है। जबतक मोदी है तबतक संविधान के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकता, यही मोदी की गारंटी है। 2004 से 2014 तक देश कंगाली के मुहाने पर पहुंच गया था। आज देश दुनिया की पांचवी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। उन्होंने एकबार फिर से कमल फूल के निशान पर अपना मत देकर बीजेपी के उम्मीवारों को जिताने की अपील की।

सभा को जमशेदपुर से बीजेपी प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने भी संबोधित किया और अर्जुन मुंडा की जीत सुनिश्चित करने की अपील की। इस मौके पर खरसावां के पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, बीजेपी जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय महतो, रामनाथ महतो, भाजपा एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सरदार, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक आचार्य, रितिका मुखी, गम्हरिया प्रखंड पूर्वी के अध्यक्ष विमल साहू, आस्तिक महतो, कृष्णा प्रधान आदि मौजूद रहे।

इन्होंने थामा बीजेपी का दामन

भाजपा की सदस्यता लेने वालों में मुख्य रूप से झामुमो नेता परीक्षित महतो, लछु महतो, सनत महतो, अशोक महतो, केशव महतो, रविंद्र महतो, रतन महतो, महेश महतो, दिनेश महतो, लालटू महतो, संजीत महतो, गुरुपद महतो, देवचरण महतो, अजीत महतो, पुरुषोत्तम महतो, मोहन सरदार, देवचरण महतो आदि शामिल थे।

Share164Tweet103Send

Related Posts

Jamshedpur : टूईला डूंगरी गुरुद्वारा के नई कमेटी का विस्तार, विधायक पूर्णिमा दास साहू ने दी शुभकामनाएं
Jharkhand

Jamshedpur : टूईला डूंगरी गुरुद्वारा के नई कमेटी का विस्तार, विधायक पूर्णिमा दास साहू ने दी शुभकामनाएं

by Lalit
July 16, 2025
0

जमशेदपुर :  टूईला डूंगरी स्थित गुरुद्वारा प्रबंधन समिति की नई कमेटी के विस्तार के अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक...

Jamshedpur: दलमा में शिवभक्तों से एंट्री फीस वसूली पर गरमाई राजनीति
Jharkhand

Jamshedpur: दलमा में शिवभक्तों से एंट्री फीस वसूली पर गरमाई राजनीति

by Lalit
July 15, 2025
0

जमशेदपुर : श्रावण मास के पावन अवसर पर दलमा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं से...

Deoghar : श्रावणी मेले का भव्य शुभारंभ, पर्यटन मंत्री का बड़ा ऐलान —

Deoghar : श्रावणी मेले का भव्य शुभारंभ, पर्यटन मंत्री का बड़ा ऐलान —

July 10, 2025
9 जुलाई को भारत बंद का ऐलान

9 जुलाई को भारत बंद का ऐलान

July 8, 2025
Jharkhand : शराब दुकानों के संचालन के लिए नई व्यवस्था लागू: अब गृह रक्षकों की निगरानी में खुलेंगी दुकानें

Jharkhand : शराब दुकानों के संचालन के लिए नई व्यवस्था लागू: अब गृह रक्षकों की निगरानी में खुलेंगी दुकानें

July 8, 2025
झारखंड में युवा कांग्रेस की सांगठनिक चुनाव की घोषणा, 3 जुलाई तक विभिन्न पदों के लिए होगा नामांकन

झारखंड में युवा कांग्रेस की सांगठनिक चुनाव की घोषणा, 3 जुलाई तक विभिन्न पदों के लिए होगा नामांकन

June 23, 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

GULARYA.COM आपका अपना न्यूज पोर्टल है। यहां आप स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख खबरों के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसकी शुरूआत खबरों की भीड़ के बीच आपको कुछ अलग और खास खबरे उपलब्ध कराने के लिए की गई है। साथ ही आप यहां जो भी खबरें देखेंगे और पढ़ेंगे वह पूरी तरह सत्य और सत्यापित की हुई होती हैं, ताकि किसी तरह की झूठ को बढ़ावा न मिले। यही नहीं, ज्योतिष संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी, बॉलीवुड की खबरों आदि के लिए भी आप पोर्टल को विजिट कर सकते हैं।

Recent News

Jamshedpur : 6 घंटे में बड़ी सफलता: टेल्को थाना क्षेत्र से लापता बच्ची सकुशल बरामद

Jamshedpur : 6 घंटे में बड़ी सफलता: टेल्को थाना क्षेत्र से लापता बच्ची सकुशल बरामद

July 17, 2025
Jamshedpur : शहर की सड़कों पर दौड़ेगा जुनून

Jamshedpur : शहर की सड़कों पर दौड़ेगा जुनून

July 17, 2025
Jamshedpur: भारत का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर बना जमशेदपुर

Jamshedpur: भारत का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर बना जमशेदपुर

July 17, 2025

Search

No Result
View All Result
  • About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 Gularya Managed By DGTroX Media.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Odisha
    • Chhattisgarh
    • West Bengal
    • Gujarat
    • Maharashtra
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Politics
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Education
  • Health

© 2022 Gularya Managed By DGTroX Media.