Chandil : कॉलेज में बैंक काउंटर खोलने की मांग तेज, छात्रों ने सौंपा ज्ञापन

1 Min Read

चांडिल ( के दुर्गा राव) : सिंहभूम कॉलेज चांडिल परिसर में बैंक काउंटर की सुविधा की मांग को लेकर ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (एआईडीएसओ) कॉलेज कमिटी ने शनिवार को कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

छात्रों को रोजाना झेलनी पड़ रही है मुश्किलें

वर्तमान में कॉलेज में बैंक काउंटर न होने के कारण छात्रों को नामांकन व अन्य शुल्क जमा करने के लिए करीब तीन किलोमीटर दूर बैंक ऑफ इंडिया की नीमडीह शाखा तक जाना पड़ता है। यहां उन्हें भारी भीड़ और लंबी कतारों का सामना करना पड़ता है।

समय और धन की बर्बादी का आरोप

छात्रों ने बताया कि लंबी दूरी तय करने और बैंक की भीड़ के कारण उनका समय और धन दोनों व्यर्थ हो रहा है। फिलहाल सेमेस्टर-3 का नामांकन कार्य चल रहा है और इस दौरान सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।

कॉलेज प्रशासन को सौंपी गई मांग

कॉलेज कमिटी के कोषाध्यक्ष समीर कुमार महतो ने बताया कि यदि कॉलेज परिसर में बैंक काउंटर उपलब्ध कराया जाए तो छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी। ज्ञापन कॉलेज के प्रभारी जे.के. सिंह को सौंपा गया। इस दौरान सत्यजीत प्रमाणिक, सौरव लाहा, पिंटू, अंकिता कुमार और रेखा महतो मौजूद रहे।

 

Share This Article