K. Durga Rao
चांडिल: रांची लोकसभा से इंडी गठबंधन प्रत्याशी यशस्वनी सहाय के लिए झारखण्ड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुकड़ु सप्ताहिक हाट मैदान में होने वाली चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने कुकड़ु साप्ताहिक हाट मैदान में इंडी गठबंधन के नेताओं संग बैठक कर कार्यक्रम का खाका तैयार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को इंडी गठबंधन की सभा में मुख्यमंत्री का आगमन लगभग एक बजे होगा। चुनावी प्रचार में मुख्य्मंत्री सहित इंडी गठबंधन के कई दिग्गज कार्यक्रम में जुटेंगे और यशस्वनी सहाय के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। इसे लेकर इंडी गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है, विभिन्न दलों के नेता सभा को सफल बनाने की तैयारी तैयारी में जुट गए हैं।
बैठक के दौरान विधायक सविता महतो ने कहा कि जनसभा में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, रांची लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय समेत कई मंत्री, विधायक और ईचागढ़ विधानसभा के चारों प्रखंड के इंडिया गठबंधन के नेता और कार्यकर्ता जनसभा में शामिल होंगे। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता होनी सिंह मुंडा सहित झामुमो ,कांग्रेस और राजद के नेता भी उपस्थित थे।