K. Durga Rao
खूंटी : खूंटी संसदीय सीट के कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा गुरुवार को खूंटी विधानसभा क्षेत्र सिरूम गांव में सरहुल मिलन समारोह में शामिल हुए। प्रत्याशी कालीचरण मुंडा का ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति रिवाज से स्वागत किया। सरहुल मिलन समारोह में कालीचरण मुंडा ढोल नगाड़े पर जमकर थिरके।
सरहुल महोत्सव को संबोधित करते हुए कालीचरण मुंडा ने कहा कि सरहुल पर्व आदिवासियों के प्रकृति प्रेम का प्रतीक है। जंगलों को बचाने की दिशा में काम करने की जरूरत है। सरहुल मानव सभ्यता को वन पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करता है एवं मानव जीवन दर्शन के मौलिकता को दर्शाता है। सरहुल महोत्सव हमारी पौराणिक संस्कृति को दर्शाती है। जरूरत है हमे इसे संजोने की। इस पर्व के माध्यम से हमें प्रकृति की महत्व को समझते हैं। सरहुल आदिवासी समाज का पारंपरिक पर्व है। यह पर्व आदिवासी समाज द्वारा पीढ़ी दर पीढ़ी मनाते आ रहे है। आज के इस आधुनिक युग में इस पर्व को बचाए रखना हम सभी का परम कर्तव्य है। इसमें युवाओं की भूमिका अहम रहेगी।
मौके पर चंद्र प्रभात मुंडा, विनसाय मुंडा, पण्डेया मुंडा, गुलशन सिंह मुंडा, रोबा गुड़िया, फूलचंद टूटी, सुशील सांगा आदि शामिल हुए।