Croma की ‘फेस्टिव मेगा डील्स’, इलेक्ट्रॉनिक्स पर 70% तक की भारी छूट

3 Min Read

रांची: टाटा समूह के विश्वसनीय ओम्नी-चैनल इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर Croma ने उगादी और गुढीपाडवा के मौके पर ग्राहकों के लिए ‘फेस्टिव मेगा डील्स’ की घोषणा की है। इस विशेष सेल में लैपटॉप, गेमिंग, एआई और डेली कंप्यूटिंग डिवाइसेज के साथ-साथ एयर कंडीशनर, टेलीविजन, रेफ्रिजरेटर और अन्य होम अप्लायंसेज पर आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं। यह सेल 31 मार्च तक सभी स्टोर्स और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

लैपटॉप्स और एआई डिवाइसेज पर एक्सचेंज बोनस, छात्रों को खास लाभ
सेल के तहत एचपी, लेनोवो और एसुस के चुनिंदा गेमिंग लैपटॉप पर 25 प्रतिशत तक और एआई लैपटॉप पर 20 प्रतिशत तक का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है।
एचपी कोपायलट+ एआई पीसी अब 78,476 रुपये की जगह 51,690 रुपये में
डेल 15 (कोर i5) 64,990 रुपये से घटकर 53,090 रुपये में
एचपी 15 (24GB रैम) 53,266 रुपये से घटकर 47,460 रुपये में उपलब्ध
छात्रों और शिक्षकों के लिए विशेष ऑफर के तहत मैकबुक नियो 13 सिर्फ 38,706 रुपये और मैकबुक एयर 13 (एम5 चिप) 83,905 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है।

होम अप्लायंसेज पर मेगा ऑफर, टीवी और एसी पर बड़ी बचत
होम कैटेगरी में भी उपभोक्ताओं को भारी छूट मिल रही है
सैमसंग 100 इंच Neo QLED 4K टीवी पर 70% तक की छूट, कीमत 3,84,990 रुपये से
एलजी 75 इंच NanoCell 4K टीवी 62% डिस्काउंट के साथ 82,622 रुपये में

एसी और कूलिंग प्रोडक्ट्स में
वोल्टास 1 टन इनवर्टर एसी 25,590 रुपये (पहले 52,390 रुपये)
ब्लूस्टार 1.5 टन इनवर्टर एसी 40,966 रुपये (पहले 78,500 रुपये)
हेवेल्स कूलर 9,990 रुपये (पहले 19,990 रुपये)
इसके अलावा, चुनिंदा एसी पर ‘2 ईएमआई-फ्री’, रेफ्रिजरेटर पर फ्री गिफ्ट्स और टीवी पर 30,000 रुपये तक कैशबैक की सुविधा भी दी जा रही है।

त्योहार पर अपग्रेड की बढ़ी मांग: कंपनी प्रवक्ता
Infinity Retail Limited के प्रवक्ता ने कहा कि उगादी और गुढीपाडवा जैसे त्योहार नई शुरुआत का प्रतीक होते हैं और इस दौरान ग्राहक अपने घरों और व्यक्तिगत जरूरतों के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स अपग्रेड करना पसंद करते हैं। कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर तकनीक और किफायती दाम उपलब्ध कराना है।

Share This Article