देवघर : 13 अगस्त को सारवां प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रखंड अध्यक्ष गौतम राय के नेतृत्व में सुबह 11 बजे भव्य “तिरंगा यात्रा” रैली का आयोजन किया गया। इस देशभक्ति से ओत-प्रोत रैली में सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
रैली की शुरुआत सारवां हाई स्कूल परिसर रंगमंच से हुई, जो मंझिलाडीह, गोलाबाजार, पाँचुडीह, बस स्टैंड, ब्लॉक परिसर होते हुए महतोडीह मोड़ (सुबोध चाय दुकान के पास) पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में तिरंगे झंडे और देशभक्ति नारों से वातावरण गूंजता रहा।
कार्यक्रम में मंडल कार्यक्रम प्रभारी श्री दिवाकर गुप्ता, जरमुंडी विधानसभा भाजपा विधायक प्रतिनिधि श्री मिथलेश कुमार और जिला मंत्री बलराम पोद्दार मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक जयप्रकाश मिश्र और सह संयोजक सचिन प्रजापति, कृष्णा नंद सिंह, सुनील मंडल, संजय कुमार प्रसाद, पंकज सिंह, श्रीकांत राव समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महिला मोर्चा की सक्रिय भागीदारी भी इस रैली में देखने को मिली। सोनी देवी, संगीता कुमारी, रुबी देवी, रीना देवी, रुपम कुमारी, रीता देवी, सोनी वर्मा, सबनम जी, नीलम देवी समेत कई महिला कार्यकर्ताओं ने तिरंगा हाथों में लेकर जोश और उत्साह से यात्रा में हिस्सा लिया।
यह तिरंगा यात्रा सिर्फ स्वतंत्रता दिवस के प्रति सम्मान ही नहीं, बल्कि देश की एकता और अखंडता का प्रतीक भी बनी।






