Dumka : दुमका में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, बड़े रैकेट का हुआ पर्दाफाश

2 Min Read
  • जामा थाना क्षेत्र में चला रातभर छापामारी अभियान
  • बोलेरो- बाइक समेत भारी मात्रा में शराब जब्त, कई फरार

दुमका : जामा थाना क्षेत्र के उपरबहाल पलाशबनी गांव में अवैध अंग्रेजी शराब निर्माण और पैकिंग के एक बड़े नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रातभर छापेमारी अभियान चलाकर संजय राय नामक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य 7-8 आरोपी फरार हैं।

बाथरूम के पीछे बनी थी खपरेल की फैक्ट्री, शराब से भरी बोतलें और ढक्कन भी बरामद

जानकारी के अनुसार, सचिन किस्कू के घर के आगे बने खपरेल के एक मकान में सचिन किस्कू, पुलिस मुर्मू, संजय राय और बिमल मंडल जैसे स्थानीय लोग मिलकर अवैध शराब बना रहे थे। पुलिस ने कुल 61 कार्टून शराब, 1530 बोतलें और 200 लीटर भरी हुई शराब जब्त की है। इसके अलावा शराब की बोतलों पर चिपकाने वाले स्टीकर, ढक्कन और अन्य पैकिंग सामान भी मिले हैं।

पुलिस ने जब्त किए वाहन और शराब ब्रांड:

  • बोलेरो (JH05AD-7625)
  • पैशन प्रो बाइक (JH21F-0545)
  • होंडा SP Shine बाइक (JH04AC-4900)
  • शराब ब्रांड:
  • Royal Stag: 51 कार्टून
  • IKONIQ WHITE: 6 कार्टून
  • Blenders Pride: 2 कार्टून
  • Imperial Blue: 2 कार्टून
  • स्टिकर और बोतल पैकिंग सामग्री की भारी खेप
  • सिंटैक्स टंकी में 200 लीटर शराब
  • 500 लीटर टंकी और खाली जरकीन (5 पीस)

गिरफ्तार आरोपी का नाम

संजय राय, उम्र लगभग 35 वर्ष, पिता: नंदलाल राय, ग्राम: उपरबहाल। उसने पूछताछ में अवैध शराब निर्माण, पैकिंग और बिक्री में 7-8 अन्य लोगों की संलिप्तता स्वीकार की है।

छापामारी में शामिल अधिकारीगण

  • अमित कुमार कच्छप (अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जरमुण्डी)
  • अजीत कुमार (थाना प्रभारी, जामा)
  • इलियाजर बागे, मधुसूदन प्रसाद राय (सहायक निरीक्षक)
  • सहायक पुलिस: दीपक चंद्र दे, सिमोन हॉसदा, पंकज मंडल
Share This Article