Dumka पुलिस की बड़ी सफलता : वृद्ध दंपत्ति हत्याकांड का पर्दाफाश

1 Min Read

दुमका : दुमका जिले में हाल ही में घटित हुए उस जघन्य वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है, जिसमें चोरकट्टा गांव में 20 अगस्त की रात वृद्ध नवगोपाल साहा और उनकी पत्नी विभु साहा की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।

मृतक के बेटे अजय साहा की शिकायत पर थाना दुमका (मुं.) में कांड संख्या-119/2025 दर्ज किया गया और अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

SIT टीम बनी, आरोपी निकला परिवार का ही सदस्य

दुमका पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार के आदेश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया। जांच में मिले तकनीकी एवं परिस्थितिजन्य सबूतों के आधार पर पुलिस ने कांड का उद्भेदन करते हुए आरोपी सुबल साहा उर्फ भुलू साहा (पिता-स्व. बीजपद साहा, निवासी-दिगुली मालपाड़ा, थाना-मारग्राम, जिला-वीरभूम, पश्चिम बंगाल) को गिरफ्तार कर लिया। चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी मृतक दंपत्ति का निजी छोटा दामाद निकला।

आरोपी की निशानदेही पर सामान बरामद

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कई महत्वपूर्ण सामान बरामद किए हैं। मामले की आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।

Share This Article