Durga Puja Update : जमशेदपुर में दुर्गा पूजा की तैयारियाँ शुरू

2 Min Read

जमशेदपुर :  आगामी शारदीय दुर्गा पूजा उत्सव को लेकर जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की वार्षिक आम सभा शनिवार को सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में आयोजित हुई। इस बैठक में शहर की 317 पूजा समितियों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने की, संचालन महासचिव आशुतोष सिंह, और धन्यवाद ज्ञापन सचिव रामबाबू सिंह ने किया। इस दौरान उपाध्यक्ष गौतम प्रसाद ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और कोषाध्यक्ष नंद जी सिंह ने पूरे आय-व्यय का ब्यौरा रखा।

प्रशासन से तालमेल पर विशेष फोकस

सभा को संबोधित करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा –

“दुर्गा पूजा उत्सव को सफल बनाने के लिए समिति जिला प्रशासन के साथ हर परिस्थिति में तालमेल स्थापित करेगी।”

उन्होंने बताया कि इस वर्ष पूजा उत्सव 22 सितंबर से 2 अक्टूबर (विजयदशमी) तक आयोजित होगा।जल्द ही सभी जोनल पदाधिकारियों की बैठक बुलाई जाएगी ताकि तैयारियों की गति तेज़ की जा सके।

संयम और अनुशासन की अपील

इस मौके पर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, ब्रजभूषण सिंह और भीष्म सिंह ने भी सभा को संबोधित किया।महासचिव आशुतोष सिंह ने सभी समितियों से अनुरोध किया कि वे धैर्य, संयमता और अनुशासन का पालन करते हुए पूजा आयोजित करें। उन्होंने कहा कि विभिन्न समितियों की जो समस्याएँ सामने आई हैं, उनका समाधान जिला प्रशासन के सहयोग से जल्द किया जाएगा।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव आशुतोष सिंह, मुख्य संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, संरक्षक ब्रजभूषण सिंह, वरीय उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, सचिव रामबाबू सिंह के साथ-साथ
अशोक सिन्हा, धर्मेंद्र प्रसाद, परमात्मा मिश्रा, चमनदीप गिल, देवाशीष नाहा, राजेश राय, प्रेम झा, दिनेश कुमार, प्रोसेनजीत भौमिक, शंभू मुखी, नंदलाल सिंह, अमियो ओझा, मनीष कुमार, अर्जुन शर्मा, शिवशंकर सिंह, राघवेंद्र मिश्रा, पी.एस. माथुर, सुरजीत चौधरी, संतोष कुमार, इंदरजीत सिंह, विजय वर्धा, किशोर साहू, सुनील सिंह, राजीव सिंह, नीलकमल शेखर, शौविक ओझा, जे.के. गाछेत समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अगली बैठक आज 

इसके साथ ही पूर्वी सिंहभूम केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की एक आवश्यक बैठक रविवार को परिषदन सभागार में सुबह 11 बजे से आयोजित की जाएगी। इसमें शारदीय दुर्गा पूजा 2025 के आयोजन एवं समस्याओं के समाधान पर चर्चा होगी।
यह जानकारी महासचिव ललन यादव ने दी।

Share This Article