जमशेदपुरः सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में तेंदुआ दिखने के बाद से लोगों में दहशत है। अब तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है। हालांकि, विभिन्न सीसीटीवी फुटेज में वह दिखाई पड़ा है। वन विभाग लगातार तेंदुआ को पकड़ने का प्रयास कर रहा है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है।
लोगों की सुरक्षा को देखते हुए सरायकेला वन प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी ने आम सूचना जारी कर लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। जारी सूचना में कहा गया है कि RSB Unit # 1 कंपनी में तेंदुआ देखा गया है। इसके बाद से वन विभाग द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
तेंदुआ से खतरे को देखते हुए वन प्रमंडल पदाधिकारी ने गम्हरिया औद्यौगिक क्षेत्र और उसके आस-पास स्थित सबी औद्यौगिक इकाइयों और रिहायशी इलाकों में कार्यरत एवं रहने वाले लोगों से रात के समय बाहर न निकलने की अपील की गई है। लोगों से अकेले घूमने से परहेज कहरने को भी कहा गया है। अति आवश्यक होने पर 2-3 की संख्या में या फिर चौपहिया वाहन का प्रयोग करने की सलाह दी गई है।
तेंदुआ के दिखने पर वन विभाग को सूचित करने को कहा गया है। इसके लिए मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है। इसके लिए वन प्रमंडल पदाधिकारी को 9421996824, वन क्षेत्र पदाधिकारी 9771283269, वनपाल देवेंद्र नाथ टुडू 915573176, वनपाल सुनील कुमार महतो 9556482889 और सहायक प्रेम चंद्र कुंभकार को 9608193015 पर सूचना देने को कहा गया है।