- उत्साहित चंपई ने किया राज्य के सभी सीटों पर जीत का दावा
- नाराज कार्यकर्ताओं के सवाल पर बोले चंपाई समय आने दीजिए सभी मान जाएंगे
- बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर सरकार को घेरा
K. Durga Rao
सरायकेला : सोमवार को बीजेपी का टिकट लेकर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सरायकेला पहुंचे। जहां जगह- जगह भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत से उत्साहित पूर्व मुख्यमंत्री ने झारखंड के सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के जीत का दावा किया है। उन्होंने मंच से सरकार पर ताबड़तोड़ हमले किए। पूर्व मुख्यमंत्री ने बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे को एक बार फिर से उठाते हुए सरकार को घेरा। वहीं राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हर हाल में वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं। वहीं नाराज भाजपाइयों के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समय आने दीजिए सभी की नाराजगी दूर हो जाएगी। हर हाल में झारखंड में अगली सरकार एनडीए गठबंधन की बनने जा रही है।
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री आगामी 25 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा कार्यकर्ता इसकी तैयारी में जोर- शोर से जुट गए हैं। कांड्रा एसकेजी क्लब में मिलन सह कार्यकर्ता सम्मेलन में दिया, निधि दुबे, चंचल गोस्वामी, झारखंड आंदोलनकारी सचिन महतो, छाया कांत गोराई, राम हांसदा, बप्पा पात्रो, लालबाबू महतो, बीटी दास, मनीष प्रसाद, भाजपा गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष अमरेश गोस्वामी, विद्यासागर दुबे, विजय श्रीवास्तव, मनोरंजन नदी, मानिक मंडल, मोनू झा, महिला नेत्री पिंकी मंडल, प्रमुख अनीता टुडू, डुमरा पंचायत की मुखिया पियो हांसदा, कांड्रा पंचायत मुखिया शंकरी देवी और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।