जमशेदपुरः हिंदू जन जागरण मंच द्वारा बर्मामाइंस क्षेत्र के विनोबा भावे आश्रम के समीप हिंदू नव वर्ष को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विनोबा भावे आश्रम बस्ती के अलावा क्षेत्र के विभिन्न बस्तियों के लोग शामिल हुए।
हिंदू जन जागरण मंच के अमित कुमार ने बताया कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी को होने वाले नव वर्ष की शुभकामनाएं लोग देते हैं, लेकिन यह अंग्रेजी कैलेंडर का नव वर्ष है, जबकि हमारे सनातन धर्म में अप्रैल माह में नव वर्ष मनाया जाता है। कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य रूप से नव वर्ष मनाया जाएगा।
क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष दुर्गा राव ने भी नव वर्ष के सफल आयोजन को लेकर जानकारी दी। इस दौरान सहयोगात्मक चर्चा के अलावा क्षेत्र के विधायक द्वारा किए गए विकास कार्यों की भी चर्चा की गई। इस दौरान लोगों से यह भी जानकारी ली गई की होने वाले विकास कार्य के साथ ऐसी कौन-कौन समस्या है जो अभी तक पूरी नहीं हो पाई। कहा कि इसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। दुर्गा राव ने कहा कि वर्षों पुरानी ईस्ट प्लांट बस्ती की समस्या जो हल्की बारिश में भी वहां के आवास डूब के कगार में जाते हैं, इसके समाधान का प्रयास किया जाएगा।