Prakash
गिरिडीह जिला के बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड घाघरा साइंस कॉलेज के पास मंगलवार की दोपहर जवानो से भरी बस दुर्घटनाग्रसत हो गई। इस हादसे में एक जवान की मौत हो गई, कई जवान गंभीर रूप से घायल हैं। बस मे आईआरबी के जवान भी सवार थे। आईआरबी के ये जवान चुनावी ड्यूटी के लिए गिरिडीह से गढ़वा जा रहे थे।
हादसे की जानकारी मिलते ही गिरिडीह के एसपी दीपक शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। एनएच के ट्रामा सेंटर में जख्मी जवानों का इलाज चल रहा है। चार घायलों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद भेजा गया था, जिसमे दो की हालात काफ़ी चिंतजानक है। धनबाद से एयर एम्बुलेंस के जरिए दोनों जवानों को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स भेजा गया है।