K. Durga Rao
दुमका : दुमका लोकसभा के नाला विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सभा से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन को जिताने की अपील की। श्री मुंडा ने कहा चिलचिलाती धूप के बावजूद जनता का उत्साह देखकर साफ प्रतीत हो रहा है कि 4 जून को तीसरी बार फिर से मोदी जी की सरकार बनने जा रही है।
भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए श्री मुंडा ने कहा कि बीते 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने गरीबों को मुफ्त अनाज और मुफ्त इलाज की सुविधा दी है। नारी शक्ति को सशक्त करने का काम किया है। किसानों को सम्मान देने का काम किया है। ऐसी सरकार को हमें फिर से लाना है, हमें फिर से मोदी सरकार बनाना है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दुमका संसदीय क्षेत्र के नाला और जामा विधानसभा में आम जनता को संबोधित किया।