K. Durga Rao
कांड्रा : सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड के बालीडीह में इंडिया महागठबंधन के नेता-कार्यकर्ताओं ने शनिवार को महागठबंधन की प्रत्याशी जोबा मांझी का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जोबा मांझी ने कहा कि भाजपा विकास विरोधी पार्टी है। यही वजह है कि जनप्रिय नेता हेमंत सोरेन को बेबुनियाद आरोप में जेल भेज दिया। स्वागत से गदगद प्रत्याशी जोबा मांझी ने कहा आज जिस तरह से केंद्र सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है, उससे देश के लोगों में आक्रोश है। अपनी जीत का दावा करते हुए जोबा मांझी ने कहा उनकी जीत ऐतिहासिक होगी, जिसमें सरायकेला विस क्षेत्र जीत के अंतर को बढ़ाने का काम करेगा।
मौके पर गठबंधन दलों के लोगों ने जोबा मांझी को भारी बहुमत से विजयी बनाने का निर्णय लिया। कार्यक्रम का संचालन झामुमो के जिला उपाध्यक्ष अमृत महतो ने किया। मौके पर जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, सरायकेला खरसावां झामुमो के जिला अध्यक्ष शुभेन्द्र महतो, बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष छायाकांत गोराई, कांग्रेस पार्टी के सरायकेला विधानसभा के ग्रामीण प्रभारी कालीपद सोरेन, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जगदीश महतो, प्रखंड सचिव मंगल माझी, झामुमो नेता गणेश चौधरी, कांग्रेस पार्टी सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के शहरी प्रभारी देबू चटर्जी, सरायकेला खरसाल कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार, झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य रामदास टुडू, कृष्णा बास्के, झामुमो के जिला उपाध्यक्ष राम हांसदा, बीटी दास, गुरवा मारंडी, राजेश गोप, सुरेशधारी, प्रदीप बारीक, पवन हांसदा, राजेश भगत, सोनाराम मार्डी, मानिक मंडल, संजय हांसदा, जगन्नाथ मंडल, झामुमो की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पिंकी मंडल, अनिता टुडू, समेत काफी संख्या में झामुमो, कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डुमरा पंचायत मुखिया पिया हांसदा ने किया।