Jamshedpur : जमशेदपुर में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का एक्शन मोड

2 Min Read

जमशेदपुर :  जिला प्रशासन ने शहर की सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण को देखते हुए गोलपहाड़ी मोड़ से करनडीह चौक तक की सड़क किनारे की सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने की तैयारी तेज कर दी है।

सरकारी दफ्तरों के पास जाम से जनता परेशान

सदर अस्पताल, प्रखंड कार्यालय, मत्स्य विभाग और बिजली विभाग जैसे महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालयों के आस-पास अवैध दुकानों के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे न केवल आम लोगों को परेशानी होती है, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।

चिन्हित दुकानों को 4 अगस्त तक का अल्टीमेटम

गुरुवार को अंचल विभाग की टीम ने करनडीह चौक से गोलपहाड़ी मोड़ तक अतिक्रमित दुकानों की पहचान कर उनके सामने निशान लगाए और नोटिस चस्पा किया। दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि 4 अगस्त तक स्वयं अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा प्रशासन बलपूर्वक कार्रवाई करेगा।

पुलिस और प्रशासन की निगरानी में चलेगा अभियान

इस अभियान के दौरान अंचल कार्यालय के अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहेंगे ताकि कार्रवाई के दौरान कोई बाधा न आए। प्रशासन ने साफ कहा है कि शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और जनता की सुविधा के लिए यह कदम जरूरी है।

 

Share This Article