Jamshedpur : उलीडीह में साइबर ठगी का नया मामला, युवती ने गंवाए ₹89,000

1 Min Read

जमशेदपुर : शहर में साइबर ठगों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब उलीडीह थाना क्षेत्र की एक युवती साइबर ठगी का शिकार हुई है, जिसने लोन के लालच में ₹89,000 गंवा दिए. पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

लोन के झांसे में फंसाया, तस्वीरें भी वायरल की

​पीड़िता ने बताया कि 13 जुलाई को उसे एक अज्ञात नंबर से WhatsApp पर लोन का ऑफर आया. लिंक पर क्लिक करते ही वह ठगों के जाल में फंस गई. प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्कों के नाम पर ठगों ने उससे कई बार में कुल ₹89,000 ऐंठ लिए. जब पीड़िता ने पैसे वापस मांगे तो ठगों ने उसे गालियां दीं और उसकी फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी.

पुलिस की तकनीकी टीम जांच में जुटी 

​इस घटना से परेशान होकर युवती ने उलीडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी सेल की मदद ली है. संदिग्ध बैंक खातों और ट्रांजैक्शन की डिटेल खंगाली जा रही है.

Share This Article