- JDA की महत्वपूर्ण बैठक बिस्टुपुर में संपन्न
- संस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का लिया गया संकल्प
- भविष्य की योजनाओं पर भी हुई चर्चा
जमशेदपुर : बिस्टुपुर में जमशेदपुर डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन (JDA) की एक विशेष बैठक चैंबर ऑफ कॉमर्स सभागार में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य था – 2025-2027 सत्र के लिए नई कार्यकारिणी का गठन। सर्वसम्मति से श्री जुगल किशोर महेश्वरी को संघ का नया अध्यक्ष चुना गया। वे पूर्व में उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत थे। महेश्वरी के नेतृत्व में संस्था को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
नई कार्यकारिणी में शामिल दिग्गज सदस्य
- महासचिव – श्री दिलीप कुमार गोयल (पुनर्नियुक्त)
- उपाध्यक्ष – श्री सैयद परवेज अख्तर (यथावत), श्री कुलजीत सदाना, श्री निलेश वोरा
- कोषाध्यक्ष – श्री सर्वजीत सोनी
- संयुक्त सचिव – श्री संदीप अग्रवाल, श्री राजेश अग्रवाल
- सह-सचिव – श्री दीपक अग्रवाल
- कार्यकारिणी सदस्य:
अवतार सिंह बंटी, कमलेश सापानी, मनोज कुमार अग्रवाल, कृष्ण कुमार बंसल, गंगा प्रसाद, संजय कुमार अग्रवाल, शैलेश उपाध्याय, सुनील कुमार तिवारी, नरेश अग्रवाल, संदीप जैन, सुमित सदाना, विजय अग्रवाल, मुरारीलाल सोनथालिया, इकबाल अहमद।
श्रद्धांजलि के साथ हुई बैठक की शुरुआत
बैठक की शुरुआत संस्था के संस्थापक एवं निवर्तमान अध्यक्ष गितेश वार्ष्णेय जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। साथ ही झारखंड के वरिष्ठ नेता दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन को भी स्मरण किया गया।
संरक्षकों से शुभकामनाएं, भविष्य की दिशा तय
संस्था के मुख्य संरक्षक श्री सुरेश सोनथालिया, संरक्षकद्वय श्री कैलाश सिंघानिया एवं श्री सीताराम अग्रवाल, तथा चेयरपर्सन श्री सुरेश अग्रवाल ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं व बधाई दी।चुनाव प्रक्रिया के बाद आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया और संस्था को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प दोहराया गया।
धन्यवाद ज्ञापन और समापन
बैठक के समापन पर उपाध्यक्ष श्री सैयद परवेज अख्तर ने सभी सदस्यों का आभार जताया। इस अवसर पर श्री संदीप हरनाथका, नवीन जैन, शशि भूषण प्रसाद, ओमप्रकाश मूनका समेत कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।






