Jamshedpur : दुर्गापूजा 2025 की तैयारी शुरू, माँ विंध्यवासिनी सेवा समिति सुंदरनगर की नई कार्यकारिणी गठित

2 Min Read

जमशेदपुर : शारदीय दुर्गापूजा 2025 के भव्य आयोजन को लेकर माँ विंध्यवासिनी सेवा समिति सुंदरनगर ने अपनी नई कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन कर लिया है। इस अवसर पर जय माँ शक्ति कल्याण मंडप परिसर में एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य कन्हैया पांडेय ने की, वहीं संचालन पप्पु कुमार वर्मा ने किया।

बैठक में 2024 के आय-व्यय और कार्यक्रम की समीक्षा के साथ यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष दुर्गापूजा को और भी भव्य और उल्लासपूर्ण रूप से मनाया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को ही दोबारा चुना गया।

नई कार्यकारिणी में नियुक्त पदाधिकारी इस प्रकार हैं

  • संरक्षक: संतन कुमार ओझा
  • अध्यक्ष: विकास सिंह
  • महासचिव: पप्पु कुमार वर्मा
  • कोषाध्यक्ष: जयकांत सिंह

बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्यगण

परमात्मा मिश्रा (केंद्रीय दुर्गापूजा समिति), कन्हैया पांडेय, राजनारायण सिंह, जयकृष्ण मिश्रा, रामानंद वर्मा, संजय कुमार, चंद्रभूषण सिंह, भारती देवी, सैलेन्द्र सिंह, कृष्णा कुमार, रीना देवी, ममता मंडल, नागेंद्र सिंह, अर्जुन रामा, योगेश रामा, अनिल गुप्ता, मनीष मिश्रा सहित समिति के सभी सदस्यगण मौजूद रहे।

समिति का उद्देश्य इस वर्ष पूजा को सामाजिक समरसता, सुरक्षा और सांस्कृतिक गौरव के साथ आयोजित करना है। साथ ही समिति ने सामुदायिक सहभागिता और सेवा कार्यों को भी गति देने का संकल्प लिया।

Share This Article