जमशेदपुर : सोनारी स्थित सैन्य शिविर में रक्षाबंधन का पर्व देशभक्ति और भाई-बहन के पवित्र बंधन की भावनाओं के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन की वर्गीय उपनिदेशक एवं समाजसेवी रानी गुप्ता अपनी टीम के साथ पहुंचीं और वीर जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी आयु, सुरक्षा और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
रानी गुप्ता ने कहा, “भगवान हमारे जवानों को असीम शक्ति दें, ताकि वे देश की रक्षा में हमेशा सफल रहें।” सैनिकों ने भी बहनों के इस स्नेह का सम्मान करते हुए हर परिस्थिति में देश की सेवा और रक्षा का संकल्प दोहराया।
मौके पर मौजूद बहनों को सैनिकों द्वारा सम्मान स्वरूप उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम में वीर सैनिकों और अधिकारियों को उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में शामिल प्रमुख महिलाएं :
रानी गुप्ता, दीपा कुमारी, लता देवी, सविता कुमारी, संध्या और अन्य।
रक्षाबंधन के इस अवसर ने सैन्य शिविर में न सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते की मिठास घोली, बल्कि यह भी साबित किया कि जवानों की रक्षा सिर्फ सीमा पर ही नहीं, बल्कि भावनाओं और आशीर्वाद के धागों से भी होती है।






