Jamshedpur : UCIL के CMD पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप, जादूगोड़ा थाने में दर्ज हुई FIR

2 Min Read

जमशेदपुर : जादूगोड़ा यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. संतोष कुमार सतपथी पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप सामने आया है। जादूगोड़ा कॉलोनी की एक महिला कर्मचारी ने उनके खिलाफ 1 दिसंबर 2024 से 31 जुलाई 2025 के बीच बार-बार यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

विरोध पर मिली जान से मारने की धमकी” – पीड़िता का आरोप

महिला ने अपने बयान में कहा है कि जब उसने इस उत्पीड़न का विरोध किया, तो सीएमडी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। भयभीत होकर अब वह अपनी जान की सुरक्षा के लिए पुलिस से मदद मांग रही है।

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच शुरू

जादूगोड़ा थाना प्रभारी ने पुष्टि की है कि महिला के बयान के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने कहा है कि सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जाएगी और आरोप सिद्ध होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कर्मचारियों और संगठनों में उबाल

इस सनसनीखेज मामले के सामने आने के बाद UCIL कर्मियों और स्थानीय समाजिक संगठनों में आक्रोश है। पीड़िता को न्याय दिलाने और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

UCIL प्रबंधन की चुप्पी

मामले को लेकर UCIL प्रबंधन ने अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है। वहीं पुलिस ने बताया कि उच्च अधिकारियों को भी इस मामले की जानकारी दे दी गई है। यह घटना सिर्फ UCIL नहीं, पूरे क्षेत्र के लिए चिंता का विषय बन गई है। एक महिला कर्मचारी का ऐसा आरोप कंपनी की नैतिक छवि और आंतरिक सुरक्षा प्रणाली पर भी सवाल खड़ा करता है।

Share This Article