Jamshedpur की बेटी हरप्रीत जटैल : फ़िल्मों, वेब सीरीज़ और नामी ब्रांड्स में बना रही खास पहचान

Ansuman Bhagat
By
Ansuman Bhagat
Ansuman Bhagat
Senior Content Writer
Ansuman Bhagat is an experienced Hindi author and Senior Content Writer known for his fluent and impactful writing in modern Hindi literature. Over the past seven...
- Senior Content Writer
2 Min Read

जमशेदपुर: टैलेंट और मेहनत के दम पर बड़े सपनों को हक़ीक़त में बदलना आसान नहीं, लेकिन जमशेदपुर की हरप्रीत जटैल ने यह साबित कर दिखाया है। बॉलीवुड से लेकर ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म्स और विज्ञापन जगत तक, उन्होंने अपने अभिनय और करिश्माई व्यक्तित्व से खास पहचान बनाई है।

हरप्रीत का सफ़र टीवी या विज्ञापनों तक सीमित नहीं रहा। हिंदी फ़िल्म “दीवार के उस पार” (2025) में उनके दमदार अभिनय को चेन्नई, जयपुर और जागरण फ़िल्म महोत्सव जैसे प्रतिष्ठित मंचों पर खूब सराहा गया। समीक्षकों और दर्शकों दोनों ने उनके प्रदर्शन को विशेष नोटिस किया।

ओटीटी की दुनिया में भी हरप्रीत ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। विक्रम भट्ट की “सनक” (MX Player, 2022) से लेकर “आर या पार” (Disney+ Hotstar, 2023) और “रणनीति” (Jio Cinema, 2024) तक, उन्होंने हर किरदार को बखूबी निभाया।

सौंदर्य और ब्रांड इंडस्ट्री में भी उनकी उपलब्धियां गिनाने लायक हैं। लैक्मे, फेररो रोशर, लाइफबॉय, नाइल, होंडा, काजारिया टाइल्स और फोनपे जैसे बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में वह चेहरा बन चुकी हैं। उनके म्यूज़िक वीडियो “हैलो, नवरात्रि गान 2024” और “खिलाड़ी” ने युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता और बढ़ाई।

इसके अलावा, हरप्रीत एक सफल वॉइस आर्टिस्ट भी हैं। मौनी रॉय, एमी जैक्सन, अनुपमा परमेश्वरन और अनुष्का शेट्टी जैसी अभिनेत्रियों की आधिकारिक हिंदी डबिंग करने के साथ-साथ एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, गोडरेज और मारुति वैगन आर जैसे ब्रांड्स के विज्ञापनों में उनकी आवाज़ ने गहरा असर छोड़ा है।

हरप्रीत जटैल की यात्रा यह साबित करती है कि छोटे शहरों की बेटियाँ भी वैश्विक मंच पर चमक सकती हैं। प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता की तरह अब वह भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनकर उभर रही हैं।

Share This Article