Jharkhand : झारखंड दौरे पर आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

2 Min Read

रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई को दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आ रही हैं। वे गुरुवार शाम विशेष सैन्य विमान से रांची पहुंचेंगी और राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। दौरे के दौरान राष्ट्रपति देवघर एम्स और धनबाद आईआईटी-आईएसएम के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।

रांची में बदली जाएगी ट्रैफिक व्यवस्था, यात्रियों को अलर्ट

राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए 31 जुलाई और 1 अगस्त को रांची में व्यापक ट्रैफिक रूट परिवर्तन किए गए हैं।

एयरपोर्ट यात्रियों के लिए जरूरी सूचना

  • 31 जुलाई को 5 से 6:30 PM के बीच फ्लाइट लेने वाले यात्री सुबह 4:30 बजे तक एयरपोर्ट पहुंचे।
  • 1 अगस्त को 8 से 10 AM के बीच फ्लाइट लेने वाले यात्री सुबह 7:30 बजे तक एयरपोर्ट पहुंचे।
  • वैकल्पिक मार्ग: रिंग रोड, सदाबहार चौक, घाघरा रोड, हेथू बस्ती मार्ग

वाहनों के प्रवेश पर पाबंदियां

31 जुलाई:

  • बड़े वाहन: सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक पूर्ण प्रतिबंध
  • छोटे मालवाहक: दोपहर 3 से रात 8 बजे तक प्रवेश वर्जित
  • शाम 4 से रात 7 बजे तक एयरपोर्ट रोड और मुख्य चौराहों से बचें

1 अगस्त:

  • बड़े वाहन: सुबह 6 से रात 10 बजे तक प्रतिबंधित
  • छोटे मालवाहक: सुबह 7 से 11 बजे तक वर्जित
  • ऑटो व टोटो का संचालन भी कुछ मार्गों पर सीमित किया गया है।

मुख्यमंत्री करेंगे स्वागत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 30 जुलाई को दिल्ली से लौटेंगे और अगले दिन राष्ट्रपति का हवाई अड्डे पर स्वागत करेंगे। साथ ही मानसून सत्र को लेकर विधायकों के साथ बैठक भी करेंगे।

Share This Article