K. Durga Rao
चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी सदर मंडल पंचायत प्रभारियों की बैठक लोकसभा कार्यालय चाईबासा में मंडल अध्य्क्ष जयकिशन बिरुली की अध्यक्षता में हुई। बैठक को लोकसभा प्रभारी डॉ दिनेशानन्द गोस्वामी ने संबोधित कर बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन सरकार भ्रष्टाचार का पर्याय बन गया है। उनके चलते कोल्हान का विकास अवरुद्ध हो गया। झारखंड राज्य के खेतों में न सिंचाई का पानी पहुंचा और न ही ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार हुआ। श्री गोस्वामी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के प्रति संवेदनशील हैं। प्रधानमंत्री द्वारा प्रत्येक घरों में निशुल्क अनाज देने से किसी को भी भूखे सोने की नौबत नही आई।उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि केंद्र में इस बार 400 सौ से अधिक राजग सांसद जीतेंगे। कहा कि गीता कोड़ा के जितने पर कोल्हान का विकास त्वरित गति से होगा।
उन्होंने सभी पंचायत प्रभारी अपने अपने बूथों के ग्रामीण मतदाता को यह बताने को कहा। विधानसभा प्रभारी जवाहर लाल बानरा, प्रदेश प्रवक्ता जे बी तुबिद, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गावति बोईपाई ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा वालों के पास जनता की भलाई की कोई भी कार्य योजना नहीं है। साढ़े चार वर्षों में आदिवासियों के हित में कोई काम नहीं किया। उनकी एक ही नीति है जनता को ठग कर वोट लेना, लेकिन जनता उनके काले करतूतों से परिचित हो चुकी है। कहा कि ये लोग प्रधानमंत्री के आदिवासियों के जीवन को सुधारने को लेकर किये जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं को भी रोक रहे हैं। इनके प्रत्याशी अनेक बार मंत्री रहीं पर, कोल्हान का कोई भला नहीं किया। उनके विधानसभा में सबसे ज्यादा अराजकता है। लोग असुरक्षित हैं। सबसे ज्यादा बालू की चोरी जोबा माझी के क्षेत्र में खुले रूप में होती है।
बैठक में सुकमती बिरुवा, अनिता सुम्बरई, जानकी देवी, सुशीला सुंडी, सुषमा देवी, बेबी देवी, लेबेया देवगम, कुंज बिहारी खंडाइत, सावन तिउ, कोलाई देवगम, चुगरा सुंडी, संपत सुम्बरूई, सन्नी जरिका के अलावे अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।