• Latest
  • Trending
झामुमो के पास कोई नीति नहीं, सिर्फ जनता को धोखा दिया : गीता कोड़ा

झामुमो के पास कोई नीति नहीं, सिर्फ जनता को धोखा दिया : गीता कोड़ा

April 22, 2024
Saraikela : मासिक अपराध गोष्ठी में सरायकेला पुलिस की बड़ी रणनीति

Saraikela : मासिक अपराध गोष्ठी में सरायकेला पुलिस की बड़ी रणनीति

July 16, 2025
Jamshedpur : टूईला डूंगरी गुरुद्वारा के नई कमेटी का विस्तार, विधायक पूर्णिमा दास साहू ने दी शुभकामनाएं

Jamshedpur : टूईला डूंगरी गुरुद्वारा के नई कमेटी का विस्तार, विधायक पूर्णिमा दास साहू ने दी शुभकामनाएं

July 16, 2025
Mango : चिकन दुकान बना हिंसा का अड्डा, मामूली विवाद में चाकू चलने से युवक घायल

Mango : चिकन दुकान बना हिंसा का अड्डा, मामूली विवाद में चाकू चलने से युवक घायल

July 16, 2025
Mango : बच्चों के झगड़े में हस्तक्षेप करना पड़ा महंगा, दुकानदार पर हुई फायरिंग

Mango : बच्चों के झगड़े में हस्तक्षेप करना पड़ा महंगा, दुकानदार पर हुई फायरिंग

July 16, 2025
Adityapur : स्मार्ट मीटर के खिलाफ उपभोक्ताओं का हल्लाबोल

Adityapur : स्मार्ट मीटर के खिलाफ उपभोक्ताओं का हल्लाबोल

July 16, 2025
दुमका में अपराधियों ने बंदूक की नोक पर होटल और घर में की दो लाख रुपए और आभूषणों की लूट

दुमका में अपराधियों ने बंदूक की नोक पर होटल और घर में की दो लाख रुपए और आभूषणों की लूट

July 15, 2025
Adityapur Durga Puja : आदित्यपुर में प्रवीण सेवा संस्थान के दुर्गा पूजा पंडाल का भूमिपूजन सम्पन्न

Adityapur Durga Puja : आदित्यपुर में प्रवीण सेवा संस्थान के दुर्गा पूजा पंडाल का भूमिपूजन सम्पन्न

July 15, 2025
Chandil : बोड़ाम के युवक का शव जलजमाव में तैरता मिला, चांडिल में मची सनसनी

Chandil : बोड़ाम के युवक का शव जलजमाव में तैरता मिला, चांडिल में मची सनसनी

July 15, 2025
Jamshedpur : सावन और रक्षाबंधन पर डाक विभाग की अनोखी पहल

Jamshedpur : सावन और रक्षाबंधन पर डाक विभाग की अनोखी पहल

July 15, 2025
Dumka : बासुकीनाथ धाम में बड़ा हादसा टला: रूट लाइन शेड गिरा, चार श्रद्धालु घायल

Dumka : बासुकीनाथ धाम में बड़ा हादसा टला: रूट लाइन शेड गिरा, चार श्रद्धालु घायल

July 15, 2025
Jamshedpur: दलमा में शिवभक्तों से एंट्री फीस वसूली पर गरमाई राजनीति

Jamshedpur: दलमा में शिवभक्तों से एंट्री फीस वसूली पर गरमाई राजनीति

July 15, 2025
Jamshedpur Bagbera : नागाडीह में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम

Jamshedpur Bagbera : नागाडीह में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम

July 14, 2025
Retail
Wednesday, July 16, 2025
Download Our App
  • Home
  • National
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Odisha
    • Chhattisgarh
    • West Bengal
    • Gujarat
    • Maharashtra
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Politics
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Education
  • Health
No Result
View All Result
Gularya
No Result
View All Result

झामुमो के पास कोई नीति नहीं, सिर्फ जनता को धोखा दिया : गीता कोड़ा

इस बार झारखंड की सभी 14 में 14 लोकसभा सीट जीतकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है : बाबूलाल मरांडी

by Gularya Desk
April 22, 2024
in Politics
झामुमो के पास कोई नीति नहीं, सिर्फ जनता को धोखा दिया : गीता कोड़ा

K. Durga Rao

चाईबासा : झारखंड की सत्तारूढ़ झामुमो के पास कोई नीति नहीं है। उसने जनता को सिर्फ धोखा देने का काम किया। यह बात सांसद व एनडीए की प्रत्याशी गीता कोड़ा ने कही। वे सोमवार को चाईबासा के खूटकट्टी मैदान में आयोजित भाजपा के सिंहभूम लोकसभा नामांकन कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि झामुमो वालों ने जनहित में काम करने की बजाय उनको सिर्फ गर्त में ढकेलने का काम किया। नतीजा बेरोजगारी, भुखमरी, पलायन, भ्रष्टाचार की समस्या और गंभीर हो गयी। श्रीमती कोड़ा ने कहा कि सत्तारूढ़ झामुमो वाले केवल केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं को रोकने में लगे रहे। अपना कोई काम नहीं किया जो दिखे। क्योंकि उनकी सोच विकास की बिल्कुल नहीं है। उन्होंने कहा कि गांवों में करीब 35 हजार बच्चे स्कूल से ड्रॉपआउट हैं। फिर भी झारखंड सरकार की नींद नहीं खुल रही है। रोजगार नहीं है। गांवों से पलायन जारी है। गांव के गांव खाली हैं। वे मोदी से दस साल का हिसाब मांग रहे हैं। लेकिन अपना हिसाब नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं को डराया धमकाया जा रहा है। लेकिन भाजपा के ये सिपाही डरनेवाले नहीं हैं। भाजपा कार्यकर्ता इस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। झामुमो-कांग्रेस गठबंधन वाली इस दमनकारी सरकार को उखाड़ फेंके। श्रीमती कोड़ा ने इसके पूर्व भाषण की शुरूआत में अबकी बार 400 पार तथा भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे भी लगाये।

YOU MAY ALSO LIKE

Jamshedpur : टूईला डूंगरी गुरुद्वारा के नई कमेटी का विस्तार, विधायक पूर्णिमा दास साहू ने दी शुभकामनाएं

Jamshedpur: दलमा में शिवभक्तों से एंट्री फीस वसूली पर गरमाई राजनीति

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि एनडीए ने पिछली लोकसभा चुनाव में झारखंड में 14 में से 12 सीटें जीती थीं। इस बार सभी 14 सीटें जीतेंगे। ताकि केंद्र में तीसरी बार भी नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले दस वर्षों में जो कार्य किये उसी के आधार पर वोट मांग रहे हैं। मोदी कहते हैं सबका साथ सबका विकास। इसलिये पिछले दस वर्षों में मोदी ने जितने काम किये उतने काम किसी भी अन्य सरकार में नहीं हुए। भाजपा जो बोलती है वह करती है। उन्होंने कहा कि यह झारखंड राज्य भाजपा की देन है। अलग राज्य की लड़ाई तो देश की आजादी के बाद से ही शुरू हो गयी थी। लेकिन सत्तारूढ़ कांग्रेस राज्य देने के बजाय जनता को घुमाती रही, लेकिन भाजपा सरकार ने केंद्र में आते ही वर्ष 2000 में झारखंड राज्य बनाकर दे दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में गांवों सड़कें नहीं थीं। बरसात में समस्या और बढ़ जाती थी। लेकिन आज केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद गांव गांव में सड़कें बनीं। आना जाना सुविधाजनक हुआ। उन्होंने कहा कि झामुमो व कांग्रेस दोनों भ्रष्टाचार के सहोदर भाई हैं। कांग्रेस के साठ सालों के राज में गांवों में बिजली नहीं पहुंची। लेकिन मोदी के सत्ता संभालने के बाद यह काम भी उन्होंने कर दिया। अब लोग ढिबरी व केरोसिन तेल को लोग भूल ही गये। कोरोना काल में जब सारा काम ठप था तब मोदी ने गरीबों को बैठे बिठाये फ्री चावल दिया जो अब भी जारी है। आगे भी जारी रहेगा। करोड़ो लाभुकों को पीएम आवास मिला। अगली बार इससे अधिक आवास दिया जायेगा। गृहणियों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलिंडर व चूल्हे मोदी ने दिये। आयुष्मान कार्ड से गरीबों को पांच लाख तक मुफ्त इलाज की व्यवस्था भी उनकी ही देन है। उन्होंने कहा कि 2047 तक भाजपा भारत को विकसित राष्ट्र बनाएगी। विपक्षी दल के लोग दुष्प्रचार कर रहे हैं कि हेमंत सोरेन को जेल में भाजपा ने डाला है। जबकि यह सरासर झूठ है। केंद्रीय जांच एजेंसिया निष्पक्ष तथा स्वतंत्र होती है। वे कानून के हिसाब से काम करती हैं।

कोई गलत करेगा तो कानून अपना काम करेगा ही। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने बालू घाटों का ऑक्शन न कर उसकी चोरी की। बालू का अवैध खनन कर बिहार, बंगाल, यूपी में बेच दिया। जब पीएम आवास के लाभुक बालू उठाते हैं तो उसे जेल में डाल दिया जाता है। राजमहल में सरकार के ईशारे पर अवैध उत्खनन होता रहा। ऐसे हेमंत जेल नहीं तो कहां जाएंगे। कोयला का भी अवैध उत्खनन हो रहा है। इतना ही नहीं, अपने लोगों को लाभ देने के लिये सेना की जमीन तक फर्जीवाड़ा करके बेच दिया गया। प्रतियोगिता परीक्षा में पेपर लीक कर बेरोजगारों से मजाक हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा संविधान बदलने का आरोप गलत है। जबकि सच तो ये है कि इंदिरा गांधी ने आपातकाल में इस संविधान का उल्लंघन किया था। अपने शासनकाल में कांग्रेस ने अस्सी बार संविधान में बदलाव किया था। भाजपा संविधान को नहीं बदलेगी। क्योंकि भाजपा इसे धर्मग्रंथ के समान मानती है। उन्होंने कहा कि आदिवासी जमीन लूटने की बात भी बेबुनियाद है। उल्टे सोरेन परिवार ने पूरे झारखंड में आदिवासियों की ही जमीन लूटी है। जहां तक विस्थापन की बात है तो ये भी कांग्रेस के ही राज में हुआ है। उन्होंने 13 मई को भाजपा के पक्ष में वोट करने का अह्वान किया।

लोकसभा प्रभारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि कोल्हान को झारखंड मुक्ति मोर्चा वालों ने लूट भ्रष्ट्राचार का चारागाह बना दिया है। नरेंद मोदी के गरीब कल्याणकारी योजनाओं ने देश को एक आयाम दिया है। कोल्हान की जनता मोदी के सबका साथ विश्वास पर उन्हें आदर्श मानने लगी है, जिससे इंडी गठबंधन वाले मुद्दा विहीन हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी गीता कोड़ा की पक्ष में पूरे सिंहभूम की जनता है जिसने उन्हें जिताने का मन बना लिया है और गीता कोडा को जीतने से कोई रोक नहीं सकता।

प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई ने कहा कि कार्यकर्ता मजबूती से गीता कोडा को जीताने के लिए लगे हुए हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा से डरने की कोई जरूरत नही है, आपके साथ बड़कुंवर गागराई हमेशा खड़ा है। पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरा ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के पीछे भाजपा का हाथ होने का आरोप निराधार और झूठा है। यह कानून का मामला है। अपनी असफलता को छुपाने के लिये झामुमो भाजपा पर दोष मढ़ रही है।

सभा को भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, पूर्व विधायक अरविंद सिंह, पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, गणेश महाली, रमेश हांसदा, रामानुज शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री सांसद प्रदीप वर्मा, पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, लोकसभा संयोजक गीता बालमुचू, आदित्यपुर महापौर विनोद श्रीवास्तव, आदित्यपुर उपमहापौर अमित सिंह, जिला अध्यक्ष संजू पांडे, खरसावां सराईकेला जिला अध्य्क्ष उदय सिंहदेव, भूषण पाट पिंगुवा, बिपिन लागुरी, जिला महामंत्री जगदीश पाट पिंगुवा, प्रताप कटियार महतो, नीला नाग, सुशीला पूर्ति समेत बड़ी संख्या में सिंहभूम लोकसभा सीट के सारे विधानसभा क्षेत्रों के नेता व वरिष्ठ कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे।

Share160Tweet100Send

Related Posts

Jamshedpur : टूईला डूंगरी गुरुद्वारा के नई कमेटी का विस्तार, विधायक पूर्णिमा दास साहू ने दी शुभकामनाएं
Jharkhand

Jamshedpur : टूईला डूंगरी गुरुद्वारा के नई कमेटी का विस्तार, विधायक पूर्णिमा दास साहू ने दी शुभकामनाएं

by Lalit
July 16, 2025
0

जमशेदपुर :  टूईला डूंगरी स्थित गुरुद्वारा प्रबंधन समिति की नई कमेटी के विस्तार के अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक...

Jamshedpur: दलमा में शिवभक्तों से एंट्री फीस वसूली पर गरमाई राजनीति
Jharkhand

Jamshedpur: दलमा में शिवभक्तों से एंट्री फीस वसूली पर गरमाई राजनीति

by Lalit
July 15, 2025
0

जमशेदपुर : श्रावण मास के पावन अवसर पर दलमा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं से...

Deoghar : श्रावणी मेले का भव्य शुभारंभ, पर्यटन मंत्री का बड़ा ऐलान —

Deoghar : श्रावणी मेले का भव्य शुभारंभ, पर्यटन मंत्री का बड़ा ऐलान —

July 10, 2025
9 जुलाई को भारत बंद का ऐलान

9 जुलाई को भारत बंद का ऐलान

July 8, 2025
Jharkhand : शराब दुकानों के संचालन के लिए नई व्यवस्था लागू: अब गृह रक्षकों की निगरानी में खुलेंगी दुकानें

Jharkhand : शराब दुकानों के संचालन के लिए नई व्यवस्था लागू: अब गृह रक्षकों की निगरानी में खुलेंगी दुकानें

July 8, 2025
झारखंड में युवा कांग्रेस की सांगठनिक चुनाव की घोषणा, 3 जुलाई तक विभिन्न पदों के लिए होगा नामांकन

झारखंड में युवा कांग्रेस की सांगठनिक चुनाव की घोषणा, 3 जुलाई तक विभिन्न पदों के लिए होगा नामांकन

June 23, 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

GULARYA.COM आपका अपना न्यूज पोर्टल है। यहां आप स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख खबरों के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसकी शुरूआत खबरों की भीड़ के बीच आपको कुछ अलग और खास खबरे उपलब्ध कराने के लिए की गई है। साथ ही आप यहां जो भी खबरें देखेंगे और पढ़ेंगे वह पूरी तरह सत्य और सत्यापित की हुई होती हैं, ताकि किसी तरह की झूठ को बढ़ावा न मिले। यही नहीं, ज्योतिष संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी, बॉलीवुड की खबरों आदि के लिए भी आप पोर्टल को विजिट कर सकते हैं।

Recent News

Saraikela : मासिक अपराध गोष्ठी में सरायकेला पुलिस की बड़ी रणनीति

Saraikela : मासिक अपराध गोष्ठी में सरायकेला पुलिस की बड़ी रणनीति

July 16, 2025
Jamshedpur : टूईला डूंगरी गुरुद्वारा के नई कमेटी का विस्तार, विधायक पूर्णिमा दास साहू ने दी शुभकामनाएं

Jamshedpur : टूईला डूंगरी गुरुद्वारा के नई कमेटी का विस्तार, विधायक पूर्णिमा दास साहू ने दी शुभकामनाएं

July 16, 2025
Mango : चिकन दुकान बना हिंसा का अड्डा, मामूली विवाद में चाकू चलने से युवक घायल

Mango : चिकन दुकान बना हिंसा का अड्डा, मामूली विवाद में चाकू चलने से युवक घायल

July 16, 2025

Search

No Result
View All Result
  • About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 Gularya Managed By DGTroX Media.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Odisha
    • Chhattisgarh
    • West Bengal
    • Gujarat
    • Maharashtra
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Politics
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Education
  • Health

© 2022 Gularya Managed By DGTroX Media.