K. Durga Rao
कांड्रा : कांड्रा के भट्टीगली एवं बानाडुगरी में ग्राम वासियों ने धूमधाम से ग्राम देवता की पूजा अर्चना की। कांड्रा ग्रामवासियों द्वारा गांव में सुख शांति समृद्धि के लिए प्रत्येक वर्ष ग्राम देवता की पूजा की जाती है, जिसमें ग्राम देवता को बकरे की बलि दी जाती है। क्षेत्र में सुख और शांति बनी रही इसलिए ग्राम देवता की पूजा की जाती है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि यह पूजा ग्राम वासियों की धान रोपाई से पूर्व की जाती है। ऐसी मान्यता है कि ग्राम देवता की पूजा करने से अच्छी बारिश व अच्छी फसल होने की संभावना रहती है।
पुजारी जोधराय महतो ने बताया कि ग्राम पूजा कई दशकों से की जा रही है। खेती करने वाले लोगों के लिए यह पूजा बेहद महत्व रखती है। ऐसी मान्यता है कि जो भी किसान खेती करते हैं खेती से पूर्व ग्राम देवता की पूजा आराधना करते हैं। भक्त पूजा के दौरान श्रद्धा भक्ति भाव से पूजा अर्चना कर जो भी मन्नतें मांगते हैं वह पूरी होती है। मन्नत के पूरे होने पर बकरे की बलि दी जाती है। बताते चलें कि इसी वर्ष समाजसेवी रोशन साव ने भट्टी गली स्थित ग्राम देवता के मंदिर का जीर्णोद्धार भी किया था। साथ ही मंदिर में घोड़े की स्थापना भी की थी। समाजसेवी रोशन साव ने बताया की सच्चे मन से ग्राम देवता की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।
मौके पर मुख्य रूप से ग्राम प्रधान सुरेश महतो, समाजसेवी लाल बाबू महतो, रोशन साव, राम महतो, विजय महतो, जयपाल यादव, सरोज महतो, मनीष प्रसाद, संजय महतो, मन्नू साव, राजू प्रसाद, बाबू सरदार, मनोज रजक, प्रेम रजक, दशरथ रजक, रंजीत मोदक, तुलसी दास, मनोरंजन नदी, मनोज साहू, कृष्णा मंडल, आकाश महतो, प्रदीप यादव, वीरू खटवारी, श्याम कालिंदी, रंजीत मोदक, रवि महतो, राजकुमार साहू, मनु साहू, रति मंडल, विमान सेनापति, देवाशीष महतो आदि उपस्थित रहे।