K. Durga Rao
खरसवां : खूंटी संसदीय सीट के कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा और झारखंड मुक्ति मोर्चा के खरसावां विधायक दशरथ गगराई ने संयुक्त रूप से बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर खरसावां विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया। प्रत्याशी कालीचरण मुंडा और विधायक दशरथ गगराई संयुक्त रूप से इस बीच सरायकेला, खरसावां, गम्हरिया प्रखंड के दर्जनों गांवो में डोर टू डोर जाकर जनसंपर्क करते हुए महागठबंधन के पक्ष में मतदान करने के लिए लोगों से अपील की। महागठबंधन प्रत्याशी और विधायक ने लोगों से मिल कांग्रेस के पक्ष में वोट कर जन समर्थन मांगा। कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने कहा कि भाजपा के सांसद आदिवासियों की जमीन हड़पने में लगे हुए हैं, उन्हें आदिवासियों से कोई मतलब नहीं है।
उन्होने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी आदिवासियों की हितैषी है। कांग्रेस पार्टी केवल काम की राजनीति करती है। भाजपा धर्म, जाति, मंदिर-मस्जिद, भ्रष्टाचार की राजनीति करती है। चुनावों में बीजेपी के धनबल के खिलाफ मजबूती से खड़े रहकर जमीनी हकीकत से जनता को वाकिफ कराया गया।
पिछले 10 वर्षों में खूंटी संसदीय क्षेत्र का विकास पूरी तरह ठप हो गया है। विकास के नाम पर लोगो के साथ सिर्फ धोखा हुआ है। कहा कि कांग्रेस पूरी ताकत से इस चुनाव को लड़ रही है। उन्होंने कहा कि यह समय बीजेपी के दुष्प्रचार और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से खड़ा रहकर संघर्ष करने का समय है।