जमशेदपुर:
मानगो थाना पुलिस ने देर रात गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियारों के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, एक पिस्टल, जिंदा कारतूस, चाकू और एक बाइक बरामद की है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है।
पुलिस के अनुसार रविवार की रात करीब साढ़े 10 बजे मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत हिल्स एनएच-33 इलाके में छापेमारी की गई। इसी दौरान तीनों आरोपियों को हथियारों के साथ धर दबोचा गया। गिरफ्तारी के बाद सभी को थाने लाकर पूछताछ की गई।
गिरफ्तार आरोपी कौन हैं
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार की गई है—
1. दानिश हुसैन (20) — निवासी आजादनगर रोड नंबर 12, मानगो थाना क्षेत्र
2. राशिद अंसारी (25) — निवासी गोसनगर, कपाली, सरायकेला-खरसावां जिला
3. सा गुलाब खान उर्फ तारी (19) — निवासी कपाली अली मस्जिद के पास
आरोपियों से क्या-क्या हुआ बरामद
- पुलिस ने आरोपियों के पास से—
- एक देसी कट्टा
- एक पिस्टल
- एक जिंदा कारतूस
- एक चाकू
- एक मोटरसाइकिल
बरामद की है।
आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला
इस संबंध में मानगो थाना के एसआई महेंद्र कुमार के बयान पर तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हथियार कहां से लाए गए थे और किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना तो नहीं थी।
पुलिस की सख्ती जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अपराध और अवैध हथियारों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।





