K. Durga Rao
खरसावां : खूंटपानी प्रखंड के पान्ड्राशाली चौक परिसर में भाजपा का चुनावी कार्यालय खुला। केन्द्रीय मंत्री सह भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा ने फीता काट कर उद्घाटन किया। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संवाद किया। वहीं केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने जो काम किया वह सबके सामने है। चाहे महिला हो, युवा हो, व्यापारी वर्ग हो, गरीब हो या किसान हो सबकी चिंता करते हुए मोदी सरकार ने काम किया है। ऐसी सरकार को हमें फिर से केंद्र की सत्ता में लाना है, जो सबका विकास करे।
मीरा मुंडा ने कहा कि कांग्रेस व झामुमो के लोग संविधान बदलने की बात कह कर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। देश के संविधान को कोई बदल नहीं सकता। दुष्प्रचार व एजेंडा विहिन राजनीति करने वालों को खूंटपानी की जनता सबक सिखायेगी। मौके पर पश्चिमी सिंहभूम आजसू जिला अध्यक्ष राम लाल मुंडा, संजय जारिका, सानो गोप, सुदामा हाईबुरू, मंगता गोप, राकेश बांसिंह, कोकिल केशरी, बिंदर दोराई, सुशीला पुर्ती, झंडा हाईबुरू, राजेन दोंगों, सिदिऊ पुर्ती समेत काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।