K. Durga Rao
कांड्रा : चांडिल प्रखंड के खूंटी पंचायत के सैकड़ों जरुरतमंद असहाय महिला व पुरुष के बीच खूंटी स्थित नरसिंह इस्पात लिमिटेड ने अपने सीएसआर गतिविधियों के तहत खूंटी पंचायत भवन में 500 कंबल का वितरण किया। स्थानीय विधायक सविता महतो द्वारा कंबल का वितरण किया गया। विधायक ने कहा कि बढ़ते ठंड में लोगों को कंबल मिलने से ठंड से राहत मिलेगी। विधायक ने लोगों से ठंड से बचने के लिए घरों में कंबल का उपयोग करने को कहा। विधायक ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में जरुरत मंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जाएगा।
इस अवसर पर चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी विकास राय, चौका थाना प्रभारी बजरंग महतो, जिला परिषद सदस्य सविता मार्डी, झामुमो केंद्रीय सदस्य चारुचांद किस्कु, काबलु महतो, झामुमो नेता ओम प्रकाश लायेक, खूंटी पंचायत के मुखिया सुखराम बेसरा, खूंटी ग्राम प्रधान कृष्णा महतो, मुसरीबेरा ग्राम प्रधान ज्ञान चंद्र महतो, पंचायत समिति सदस्य परीक्षित महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, अर्जुन सिंह मुंडा, समर भुईया, इंद्रनाथ महतो, डॉ पीसी महतो, शंकर लायेक, बादल महतो, पशुपति महतो, शिवचरण महतो, कंपनी प्रतिनिधि अनुप कुमार साहू, कामरे आलम, विराट सिंह, तरणजीत कौर, लंबोदर महतो, जगदीश महतो, हरे कृष्णा रजक, कार्तिक महतो आदि उपस्थित थे।