जमशेदपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान की ओर से सिदगोडा 10 नंबर बस्ती स्थित हिंदुस्तान मित्र मंडल परिसर में योग सत्र का आयोजन किया गया। इसमें संस्था के महासचिव अखिलेश कुमार चौधरी, योग प्रशिक्षक अनीता देवी, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह एवं भाजपा बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर सहित काफी संख्या में क्षेत्र के महिला पुरुष शामिल हुए।
इस दौरान अखिलेश कुमार चौधरी ने प्रशिक्षक के रूप में योग के फायदे और उसे करने तरीकों के बारे में जानकारी दी। खास कर मुद्रा योग लोगों के लिए काफी फायदेमंद रही, जिसे उपस्थित लोगों ने काफी उत्साह के साथ सीखा। इस मौके पर सभी ने इस योग प्रशिक्षण की सराहना की और कहा कि योग भारत की ही उत्पत्ति है, जिसे देश के प्रधानमंत्री ने पूरे विश्व में पहुंचाया, जो देश के लिए गर्व की बात है।