• Latest
  • Trending
घाटशिला के ताम्र प्रतिभा मंच पर गरजे पीएम मोदी, कहा इंडी गठबंधन खत्म करना चाहती है एसटी, ओबीसी का आरक्षण, झारखंड के नाम से नोटों का पहाड़ याद आता है, शहजादे की भाषा माओवादियों वाली

घाटशिला के ताम्र प्रतिभा मंच पर गरजे पीएम मोदी, कहा इंडी गठबंधन खत्म करना चाहती है एसटी, ओबीसी का आरक्षण, झारखंड के नाम से नोटों का पहाड़ याद आता है, शहजादे की भाषा माओवादियों वाली

May 19, 2024
Jamshedpur : विद्यालय अवधि में विभागीय कार्यों से शिक्षकों पर बढ़ा बोझ

Jamshedpur : विद्यालय अवधि में विभागीय कार्यों से शिक्षकों पर बढ़ा बोझ

July 16, 2025
Saraikela : मासिक अपराध गोष्ठी में सरायकेला पुलिस की बड़ी रणनीति

Saraikela : मासिक अपराध गोष्ठी में सरायकेला पुलिस की बड़ी रणनीति

July 16, 2025
Jamshedpur : टूईला डूंगरी गुरुद्वारा के नई कमेटी का विस्तार, विधायक पूर्णिमा दास साहू ने दी शुभकामनाएं

Jamshedpur : टूईला डूंगरी गुरुद्वारा के नई कमेटी का विस्तार, विधायक पूर्णिमा दास साहू ने दी शुभकामनाएं

July 16, 2025
Mango : चिकन दुकान बना हिंसा का अड्डा, मामूली विवाद में चाकू चलने से युवक घायल

Mango : चिकन दुकान बना हिंसा का अड्डा, मामूली विवाद में चाकू चलने से युवक घायल

July 16, 2025
Mango : बच्चों के झगड़े में हस्तक्षेप करना पड़ा महंगा, दुकानदार पर हुई फायरिंग

Mango : बच्चों के झगड़े में हस्तक्षेप करना पड़ा महंगा, दुकानदार पर हुई फायरिंग

July 16, 2025
Adityapur : स्मार्ट मीटर के खिलाफ उपभोक्ताओं का हल्लाबोल

Adityapur : स्मार्ट मीटर के खिलाफ उपभोक्ताओं का हल्लाबोल

July 16, 2025
दुमका में अपराधियों ने बंदूक की नोक पर होटल और घर में की दो लाख रुपए और आभूषणों की लूट

दुमका में अपराधियों ने बंदूक की नोक पर होटल और घर में की दो लाख रुपए और आभूषणों की लूट

July 15, 2025
Adityapur Durga Puja : आदित्यपुर में प्रवीण सेवा संस्थान के दुर्गा पूजा पंडाल का भूमिपूजन सम्पन्न

Adityapur Durga Puja : आदित्यपुर में प्रवीण सेवा संस्थान के दुर्गा पूजा पंडाल का भूमिपूजन सम्पन्न

July 15, 2025
Chandil : बोड़ाम के युवक का शव जलजमाव में तैरता मिला, चांडिल में मची सनसनी

Chandil : बोड़ाम के युवक का शव जलजमाव में तैरता मिला, चांडिल में मची सनसनी

July 15, 2025
Jamshedpur : सावन और रक्षाबंधन पर डाक विभाग की अनोखी पहल

Jamshedpur : सावन और रक्षाबंधन पर डाक विभाग की अनोखी पहल

July 15, 2025
Dumka : बासुकीनाथ धाम में बड़ा हादसा टला: रूट लाइन शेड गिरा, चार श्रद्धालु घायल

Dumka : बासुकीनाथ धाम में बड़ा हादसा टला: रूट लाइन शेड गिरा, चार श्रद्धालु घायल

July 15, 2025
Jamshedpur: दलमा में शिवभक्तों से एंट्री फीस वसूली पर गरमाई राजनीति

Jamshedpur: दलमा में शिवभक्तों से एंट्री फीस वसूली पर गरमाई राजनीति

July 15, 2025
Retail
Wednesday, July 16, 2025
Download Our App
  • Home
  • National
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Odisha
    • Chhattisgarh
    • West Bengal
    • Gujarat
    • Maharashtra
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Politics
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Education
  • Health
No Result
View All Result
Gularya
No Result
View All Result

घाटशिला के ताम्र प्रतिभा मंच पर गरजे पीएम मोदी, कहा इंडी गठबंधन खत्म करना चाहती है एसटी, ओबीसी का आरक्षण, झारखंड के नाम से नोटों का पहाड़ याद आता है, शहजादे की भाषा माओवादियों वाली

by Gularya Desk
May 19, 2024
in Politics
घाटशिला के ताम्र प्रतिभा मंच पर गरजे पीएम मोदी, कहा इंडी गठबंधन खत्म करना चाहती है एसटी, ओबीसी का आरक्षण, झारखंड के नाम से नोटों का पहाड़ याद आता है, शहजादे की भाषा माओवादियों वाली

घाटशिला / जमशेदपुर : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूर्वी सिंहभूम जिला के घाटशिला में विशाल सभा हुई। मोऊभण्डार के ताम्र प्रतिभा मंच से विशाल जनसमुदाय के सामने उन्होंने घाटशिला की धरती से माँ रंकिनी को नमन करते हुए सभा की शुरुआत की और विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि किसी भी देश के विकास के लिए वहां की अर्थव्यवस्था को समझना बहुत जरुरी है l कांग्रेस को विकास का क ख ग भी नहीं मालूम है। झारखंड राज्य इतना अमीर है, लेकिन यहां के लोग गरीब हैं। कांग्रेस-जेएमएम-राजद ने झारखंड को लूट का अड्डा बना रखा है। प्रदेश के नाम से नोटों का पहाड़ याद आता है।

पीएम ने कहा कि इंडी गठबंधन वालों से संविधान को खतरा है। इंडी गठबंधन वाले ओबसी, एससी एसटी का आरक्षण खत्म कर मुस्लिमों को देना चाहते हैं। मैंने इनसे कहा कि लिखकर दो कि ओबीसी, पिछड़ों का आरक्षण मुसलमानों को नहीं देंगे, लेकिन ये चुप्पी साधे हैं। अबतक कोई जवाब नहीं आया है।

YOU MAY ALSO LIKE

Jamshedpur : टूईला डूंगरी गुरुद्वारा के नई कमेटी का विस्तार, विधायक पूर्णिमा दास साहू ने दी शुभकामनाएं

Jamshedpur: दलमा में शिवभक्तों से एंट्री फीस वसूली पर गरमाई राजनीति

उन्होंने हेमंत सोरेन का नाम लिए बिना कहा कि यहां तो लूट ऐसी है कि इनलोगों ने सेना की जमीन तक नहीं छोड़ी। सोच लीजिए चोरी की कैसी आदत लगी है। वहीं राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि शहजादे की भाषा माओवादियों जैसी है, वो उद्योग और निवेश का विरोध करते हैं। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। जेएमएम-कांग्रेस ने केवल अपनी तिजौरियां भरी हैं। कांग्रेस से देश के संविधान को खतरा है। ओबीसी-पिछड़ों के आरक्षण को ये छीनना चाहते हैं।

पीएम जमशेदपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के पक्ष में प्रचार करने घाटशिला पहुंचे थे। एनडीए कैंडिडेट और सांसद विद्युत वरण महतो के सामने जेएमएम के समीर मोहंती हैं।
विपक्षी पार्टियों पर कटाक्ष करते हुए पीएम ने आगे कहा संसद की सीट इन्हें खानदानी लगती है। खुद रिटायर हो रहे हैं तो सालों से समर्पित कार्यकर्ता को नहीं मिलेगा। बेटे को सौंप रही हैं। ऐसी परिवार वाली पार्टियों से झारखंड को बचाना है।

पीएम ने कहा कि शहजादे वायनाड से भागकर रायबरेली गए हैं और सबको बोल रहे हैं, ये मेरी मम्मी की सीट है। अरे कोई बच्चा भी स्कूल जाता है तो नहीं कहता कि ये मेरे पापा का स्कूल है। भले ही वो स्कूल में पढ़ाते हैं। उनकी मम्मी भी कह रही हैं कि मैंने अपना बेटा सौंप दिया है। लोग पूछते है कि बेटे को रायबरेली देने आई हो, लेकिन कोविड के समय क्या एक बार भी हमारा हाल पूछा था।

शास्ति राज्य के सीएम को चुनौती देता हूं। ये कोई पॉलिटिक्ल स्टेटमेंट नहीं है। ये मेरी उनको चुनौती है। क्योंकि शहजादे उद्योग का विरोध करते हैं, निवेश का विरोध करते हैं। उनके राज्यों का क्या होगा। कौन उद्योगपति वहां उद्योग लगाएंगे। मैं उन राज्यों के नौजवानों से पूछता हूं कि शहजादे की भाषा से कौन उद्योग आएगा। उद्योगपति भी सोचेंगे कि जब शहजादे की ऐसी भाषा है तो सीएम भी वैसे ही होंगे। फिर जब आपके राज्य में उद्योग नहीं आए तो मुझे मत कहना।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। कांग्रेस ने टू जी घोटाला, कोयला समेत कई घोटाला किया। घोटालों के रिकॉर्ड बनाए। पीएम ने राजद पर हमला करते हुए कहा कि नौकरी के बदले गरीब लोगों से पैसा लिया गया। गरीब आदिवासियों की जमीन हड़पी गई। सेना की जमीन तक हड़पी गई। नोटों के ढेर जो बरामद हुए हैं, वो पैसे किसके हैं। पीएम मोदी ने कहा कि ये सारे पैसे आपके हक का पैसा है। भोले-भाले आदिवासी, दलितों और पिछड़ों का पैसा है। क्या ये लोग काली कमाई में से एक भी रुपया आपके बच्चे को देते क्या?

विपक्षी दलों और मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा की झारखंड खनिज संपदा में उतना सबल है, लेकिन यहां इतनी गरीबी क्यों है। झारखंड का नाम सुनते ही नोटों के ढेर की बात याद आती है। कांग्रेस और झामुमो वालों ने अपने घरों में काली कमाई जमा कर रखी है। कांग्रेस और झामुमो और राजद ने हमारे झारखंड को हर मोर्चे पर लूटा है।

पीएम ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आपका उत्साह बता रहा है कि 4 जून को परिणाम क्या आने वाला है। जमशेदपुर केवल एक शहर नहीं, बल्कि मिनी हिंदुस्तान है। सभा के बीच में कई लोग मोदी के फोटो और स्केच लेकर लहरा रहे थे। पीएम ने अपनी कलाकृति के पीछे उन्हें अपना नाम पता लिखकर देने के लिए एसपीजी वालों को देने के लिए कहा। उन्होंने सभी लोगों से कहा की उनकी भेंट उन्हें हमेशा याद रहेगी और वो उन्हें चिट्ठी लिखेंगे।
मंच का संचालन जिला परिषद् चेयरमैन बारी मुर्मू ने किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मुर्मू ने स्वागत भाषण दिया। विद्युत वरन महतो नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाऊरी ने पीएम को जनजातीय टोपी भेंट कीष आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, केन्द्रीय जनजाति विकास मंत्री अर्जुन मुंडा ने पीएम को ओल चिकि लिपि के जनक पंडित रघुनाथ मुर्मू का तैल चित्र भेंट किया।

इस मौके पर मंच पर भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंडीचरण साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल मोदी , दिनेश साव, पद्मश्री जमुना टुडू, पूर्व विधायक मेनका सरदार, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ,राजकुमार श्रीवास्तव , भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ,देवेन्द्र सिंह , मुरलीधर केडिया सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

Share172Tweet108Send

Related Posts

Jamshedpur : टूईला डूंगरी गुरुद्वारा के नई कमेटी का विस्तार, विधायक पूर्णिमा दास साहू ने दी शुभकामनाएं
Jharkhand

Jamshedpur : टूईला डूंगरी गुरुद्वारा के नई कमेटी का विस्तार, विधायक पूर्णिमा दास साहू ने दी शुभकामनाएं

by Lalit
July 16, 2025
0

जमशेदपुर :  टूईला डूंगरी स्थित गुरुद्वारा प्रबंधन समिति की नई कमेटी के विस्तार के अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक...

Jamshedpur: दलमा में शिवभक्तों से एंट्री फीस वसूली पर गरमाई राजनीति
Jharkhand

Jamshedpur: दलमा में शिवभक्तों से एंट्री फीस वसूली पर गरमाई राजनीति

by Lalit
July 15, 2025
0

जमशेदपुर : श्रावण मास के पावन अवसर पर दलमा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं से...

Deoghar : श्रावणी मेले का भव्य शुभारंभ, पर्यटन मंत्री का बड़ा ऐलान —

Deoghar : श्रावणी मेले का भव्य शुभारंभ, पर्यटन मंत्री का बड़ा ऐलान —

July 10, 2025
9 जुलाई को भारत बंद का ऐलान

9 जुलाई को भारत बंद का ऐलान

July 8, 2025
Jharkhand : शराब दुकानों के संचालन के लिए नई व्यवस्था लागू: अब गृह रक्षकों की निगरानी में खुलेंगी दुकानें

Jharkhand : शराब दुकानों के संचालन के लिए नई व्यवस्था लागू: अब गृह रक्षकों की निगरानी में खुलेंगी दुकानें

July 8, 2025
झारखंड में युवा कांग्रेस की सांगठनिक चुनाव की घोषणा, 3 जुलाई तक विभिन्न पदों के लिए होगा नामांकन

झारखंड में युवा कांग्रेस की सांगठनिक चुनाव की घोषणा, 3 जुलाई तक विभिन्न पदों के लिए होगा नामांकन

June 23, 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

GULARYA.COM आपका अपना न्यूज पोर्टल है। यहां आप स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख खबरों के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसकी शुरूआत खबरों की भीड़ के बीच आपको कुछ अलग और खास खबरे उपलब्ध कराने के लिए की गई है। साथ ही आप यहां जो भी खबरें देखेंगे और पढ़ेंगे वह पूरी तरह सत्य और सत्यापित की हुई होती हैं, ताकि किसी तरह की झूठ को बढ़ावा न मिले। यही नहीं, ज्योतिष संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी, बॉलीवुड की खबरों आदि के लिए भी आप पोर्टल को विजिट कर सकते हैं।

Recent News

Jamshedpur : विद्यालय अवधि में विभागीय कार्यों से शिक्षकों पर बढ़ा बोझ

Jamshedpur : विद्यालय अवधि में विभागीय कार्यों से शिक्षकों पर बढ़ा बोझ

July 16, 2025
Saraikela : मासिक अपराध गोष्ठी में सरायकेला पुलिस की बड़ी रणनीति

Saraikela : मासिक अपराध गोष्ठी में सरायकेला पुलिस की बड़ी रणनीति

July 16, 2025
Jamshedpur : टूईला डूंगरी गुरुद्वारा के नई कमेटी का विस्तार, विधायक पूर्णिमा दास साहू ने दी शुभकामनाएं

Jamshedpur : टूईला डूंगरी गुरुद्वारा के नई कमेटी का विस्तार, विधायक पूर्णिमा दास साहू ने दी शुभकामनाएं

July 16, 2025

Search

No Result
View All Result
  • About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 Gularya Managed By DGTroX Media.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Odisha
    • Chhattisgarh
    • West Bengal
    • Gujarat
    • Maharashtra
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Politics
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Education
  • Health

© 2022 Gularya Managed By DGTroX Media.