K. Durga Rao
गम्हरियाः टाटा स्टील, गम्हरिया प्लांट के डंपिंग स्क्रैप यार्ड में स्क्रैप चोरों द्वारा बीते मंगलवार को जगन्नाथपुर निवासी लोडर चालक अभय सिंह की हुई हत्या में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। विदित है कि उंक्त हत्याकांड के बाद मृतक अभय सिंह की पत्नी द्वारा आदित्यपुर थाना में मामला दर्ज कराते हुए जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई थी। इशके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को बास्कोनगर से गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि गम्हरिया स्थित टाटा स्टील के डंपिंग स्क्रैप यार्ड में चोरी कर रहे चोरों को रोकने का प्रयास करने पर एमजी लॉजिस्टिक्स कंपनी के लोडर वाहन चालक अभय सिंह की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गई थी। उक्त घटना के बाद वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों द्वारा भाग रहे चोरों पर गोली चलाई गई थी, जिसमें गोविंद कालिंदी नामक व्यक्ति की भी मौत हो गई थी।