जमशेदपुर के बर्मामाइंस थानांतर्गत सत्येंद्र कुमार सिंह के पुआल टाल स्थित घर से विगत 19 फरवरी के मध्यरात्रि को हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक नाबालिग है। यहां चोरों ने ताला तोड़कर जेवरात सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली थी।
चोरी की शिकायत के बाद डीएसपी सिटी के के नेतृत्व में एक टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की गई। जांच के आधार पर 2 अभियुक्तों बर्मामाइंस जयप्रकाश आश्रम के रहने वाले राज मांझी उर्फ ढूमकू और एक नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उन्होंने चोरी करने की बात स्वीकार करते हुए 2 अन्य लोगों के भी शामिल होने की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि दो अन्य लोगों के द्वारा जेवरातों को गलाया गया। इनमें से एक सोनार ओडिसा मयूरभंज के श्रीकृष्ण परिदा और दूसरा धलभूमगढ़ के आशीष पैडा को गिरफ्तार किया गयाय़ उनके पास से गलाए गए सोने को बरामद किया गया। सभी से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।