जमशेदपुर: बीते दिन पोटका प्रखंड के विकास पदाधिकारी द्वारा चुनाव के संबंध में मुखियाओं के साथ एक बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में विकास पदाधिकारी के विलंब से आने के कारण कुछ मुखिया वापस चले गए थे। इसके बाद पदाधिकारी ने उन मुखियाओं के खिलाफ अपशब्द कहे जाने का मुखिया संघ ने विरोध जताते हुए जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल से पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस मामले को लेकर मुखिया अभिषेक सरदार ने पदाधिकारी के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा कि बैठक 12 बजे बुलाई गई थी, लेकिन विकास पदाधिकारी लगभघ 2 बजे पहुंचे।
इस बीच 34 गांव के मुखिया क्षेत्र भ्रमण पर चले गए।प्रखंड विकास पदाधिकारी 2 बजे पहुंचे और मुखियाओं की संख्या कम दिखने पर आग बबूला हो गए और आदिवासियों के खिलाफ जाति सूचक अपशब्द कहने लगे। इसे लेकर पोटका मुखिया संघ गोलबंद हो गया और उपायुक्त से शिकायत करते हुए पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। संघ ने आदिवासी एक्ट के तहत एससी एसटी थाना में विकास पदाधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्णय लिया है।